• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार की सेल्स में 50 प्रतिशत हिस्सा रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का, जानिए क्यों किए जा रहे इतने ज्यादा पसंद

    ग्राहकों का 50 प्रतिशत हिस्सा इस गाड़ी के लुक्स,रोड प्रजेंस और परफॉर्मेंस को देखकर इसे खरीदता है जिनका रूचि सीरियस ऑफ रोडिंग में कम ही है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 04, 2024 14:13 ist
    info icon
    published onMar 04, 2024 14:13 IST
    last updated onMar 04, 2024 14:13 IST
    371 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar 4X2

    भारत में महिंद्रा थार एक पॉपुलर लाइफस्टाइल ऑफ रोडर है। पिछले साल महिंद्रा ने इस ऑफ रोड केपेबल एसयूवी के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स को पेश किया था जिनकी कीमत काफी अफोर्डेबल है। हाल ही में इंवेस्टर मीट के दौरान इस बात का खुलासा किया गया कि थार की आधी सेल्स में तो इसके रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का योगदान है। 

    महिंद्रा का बयान

    Mahindra Thar 4X2

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो एवं फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर ने इंवेस्टर मीट में प्रोडक्शन कैपेसिटी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि “ था्र को लगभग हर महीने औसतन 6000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं जिनमें से आधी सेल्स तो 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की है जबकि आधी रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की है। इसके 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट्स को इस समय काफी बुकिंग मिल रही है।”

    थार भारत में महिंद्रा की एक टॉप सेलिंग कार है और कंपनी की इसकी सेल्स में 50 प्रतिशत योगदान इसके रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का है। इसका कारण इस वेरिएंट की अफोर्डेबिलिटी हो सकता है जिससे ये रफ एंड रग्ड लुक्स वाली ऑफरोडर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हो पा रही है। इससे ये भी साबित होता है कि इसके  

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार में लॉन्च से लेकर अब तक शामिल हो चुके हैं ये कलर ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    थार रियर व्हील ड्राइव वेटिंग पीरियड

    Mahindra Thar 4X2

    भले ही महिंद्रा अपने पेंडिंग ऑर्डर्स को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है मगर थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स के वेटिंग पीरियड में कमी आने की संभावना काफी कम ही है। हालांकि कंपनी ने अपने पूरे कार लाइनअप का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है मगर थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स को इसके इंजन की कैपेसिटी से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस इंवेस्टर मीट में राजेश जेजुरिकर ने ये भी कहा कि “हम इंजन से संबंधित कैपेसिटी की समस्या के कारण 2 व्हील ड्राइव प्रोडक्शन को नहीं बढ़ा पा रहे हैं।”

    महिंद्रा थार की मुख्य असेंबली और मैन्यूफैक्चरिंग केपे​बिलिटी कंपनी के 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के लिए है जो कि 2020 में थार की लॉन्चिंग के वक्त से है। पिछले साल महिंद्रा ने थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स के लिए नया 1.5 लीटर डीजल इंजन पेश किया था और इसके लिए महिंद्रा को अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस में बदलाव करना पड़ेगा जिसमें समय लगेगा। तब तक इस इंजन के लिए लिमिटेड प्रोडक्शन कैपेसिटी रहेगी जिससे रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड और भी ज्यादा हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी300 की बुकिंग हुई बंद, फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के बाद फिर होगी शुरू

    इंजन ऑप्शंस

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

    2.2-लीटर डीजल इंजन

    1.5-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    152 पीएस

    132 पीएस

    118 पीएस 

    टॉर्क

    300 एनएम

    300 एनएम

    300 एनएम 

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी

    ड्राइवट्रेन

    रियर व्हील ड्राइव/4व्हील ड्राइव

    4व्हील ड्राइव

    रियर व्हील ड्राइव

    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स में 1.5 लीटर डीजल इंजन (118 पीएस/300 एनएम) और 2 लीटर टर्बो पेट्रोल (152 पीएस/300 एनएम) दिया गया है। इसमें डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है वहीं टर्बो पेट्रोल यूनिट के साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। 

    इसके 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट्स के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन (132 पीएस/300एनएम) की चॉइस दी गई है। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Mahindra Thar 4X4 Cabin

    महिंद्रा थार एसयूवी में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, मैनुअल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके अलावा महिंद्रा थार के 5 डोर वर्जन पर भी काम कर रही है जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,सनरूफ और ड्युअल जोन एसी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस कार को 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा थार 5-डोर के लॉन्च से जुड़ी जानकारी आई सामने, जानिए कब तक मार्केट में आएगी ये एसयूवी कार 

    कीमत एवं कंपेरिजन

    Mahindra Thar 4X4

    महिंद्रा थार गाड़ी की कीमत 11.25 लाख रुपये से लेकर 17.60 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है और इसके रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 11.25 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा से है जो केवल ऑल ड्राइव वेरिएंट्स में ही उपलब्ध हैं। 

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है