• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी vs टाटा हैरियर डीजल : इनमें से कौनसी कार है ज्यादा सुरक्षित?

    टाटा हैरियर ईवी का क्रैश टेस्ट हाल ही में किया गया है, जबकि रेगुलर हैरियर पहली कार थी जिसका भारत एनकैप ने क्रैश टेस्ट किया था। इन दोनों कारों को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के मामले में कौनसी कार ज्यादा बेहतर साबित होती है जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 26, 2025 11:29 ist
    info icon
    published onJun 26, 2025 11:29 IST
    last updated onJun 26, 2025 11:29 IST
    245 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में टाटा हैरियर ईवी का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया, जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। बता दें कि टाटा हैरियर पहली कार थी जिसका 2024 में भारत एनकैप ने क्रैश टेस्ट किया था, जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई थी। रेगुलर हैरियर के मुकाबले हैरियर ईवी की रेटिंग कितनी बेहतर है? जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट नतीजे व स्कोर 

    पैरामीटर 

    टाटा हैरियर ईवी 

    टाटा हैरियर डीजल  

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर 

    32/32 पॉइंट्स 

    30.08/32  पॉइंट्स 

    वयस्क सेफ्टी रेटिंग 

     ⭐⭐⭐⭐⭐

     ⭐⭐⭐⭐⭐

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर 

    16/16 पॉइंट्स

    14.08/16 पॉइंट्स

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर  

    16/16 पॉइंट्स

    16/16 पॉइंट्स

    चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी स्कोर

    45/49 पॉइंट्स

    44.54/49 पॉइंट्स

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग 

     ⭐⭐⭐⭐⭐

     ⭐⭐⭐⭐⭐

    चाइल्ड सेफ्टी डायनामिक स्कोर 

    24/24 पॉइंट्स

    23.54/24 पॉइंट्स

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर 

    12/12 पॉइंट्स

    12/12 पॉइंट्स

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर 

    9/13 पॉइंट्स

    9/13 पॉइंट्स

    टाटा की दोनों एसयूवी कार ने भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में कैसा किया प्रदर्शन, डालेंगे इस पर एक नजर :- 

    टाटा हैरियर ईवी 

    2025 Tata Harrier EV AOP tests

    टाटा हैरियर ईवी को वयस्क पैसेंजर टेस्ट में सभी पैसेंजर के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जिससे यह गाड़ी क्रैश टेस्ट में पूरे अंक और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर सकी।  

    Tata Harrier EV Bharat NCAP crash test

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन टेस्ट में इसे 18 महीने और 3 साल की बच्ची की डमी की सुरक्षा के लिए फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट में क्रमशः 8 में 8 और 4 में से 4 अंक मिले। हालांकि, हैरियर ईवी ने व्हीकल असेसमेंट टेस्ट में कुछ अंक गंवा दिए। इसके नतीजे हैरियर रेगुलर मॉडल के जैसे रहे। 

    टाटा हैरियर 

    Tata Harrier Bharat NCAP AOP scores

    टाटा हैरियर एसयूवी को फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में को-ड्राइवर और ड्राइवर के सिर, गर्दन, पेल्विस, जांघ, बाएं टिबिया और पैर के हिस्से के लिए 'अच्छी' रेटिंग दी गई। इस टेस्ट में ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'मार्जिनल' सुरक्षा मिली, जबकि दाएं टिबिया को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला। 

    Tata Harrier Bharat NCAP crash test

    साइड इम्पेक्ट टेस्ट में हैरियर ईवी की तरह इस गाड़ी में भी पैसेंजर के सभी हिस्सों को 'अच्छी' सुरक्षा मिली। 

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन टेस्ट के लिए 3 साल की बच्ची की डमी को फ्रंटल क्रैश टेस्ट में पूरे 8 में 8 अंक मिले, जबकि साइड क्रैश टेस्ट में इसका स्कोर 4 में से 4 रहा। वहीं, 18 महीने की बच्ची की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में कुछ अंक गंवा दिए, जिसमें इसका स्कोर 7.54 रहा। साइड क्रैश टेस्ट में इसे पूरे अंक मिले। 

    यह भी पढ़ें : 2025 टाटा हैरियर ईवी vs महिंद्रा एक्सईवी 9ई: जानिए कौनसी इलेक्ट्रिक कार है ज्यादा सुरक्षित

    निष्कर्ष : 

    टाटा हैरियर दोनों मॉडल्स के साइड क्रैश टेस्ट के नतीजे बिलकुल बराबर रहे। हैरियर ईवी को फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में पैसेंजर के सभी हिस्सों के लिए अच्छी सुरक्षा मिली।  जबकि, रेगुलर हैरियर को ड्राइवर के छाती और दाएं टिबिया को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जिसके चलते इसका वयस्क पैसेंजर सेफ्टी स्कोर कम रहा। 

    चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी स्कोर की बात करें तो दोनों कारों ने व्हीकल असेसमेंट टेस्ट में कुछ अंक गंवा दिए। रेगुलर हैरियर कार में 18 महीने की बच्ची की डमी को फ्रंटल क्रैश टेस्ट में पूरे पॉइंट्स नहीं मिल सके, जबकि हैरियर ईवी को चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी टेस्ट में दोनों डमी के लिए पूरे पॉइंट्स मिले।

    रेगुलर हैरियर के मुकाबले हैरियर ईवी पैसेंजर को ज्यादा अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है।  

    सेफ्टी फीचर 

    Tata Harrier EV camera on shark fin antenna for digital IRVM

    टाटा हैरियर एसयूवी कार में 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, 360 डिग्री कैमरा के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    वहीं, टाटा हैरियर ईवी में इनबिल्ट डैशकैम के साथ डिजिटल इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) और ऑटो पार्क असिस्ट जैसे नए सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    कीमत और मुकाबला 

    Tata Harrier EV front

    यहां देखें टाटा हैरियर दोनों वर्जन की कीमतें :-

    मॉडल 

    कीमत 

    टाटा हैरियर ईवी (आरडब्ल्यूडी वेरिएंट की इंट्रोडक्ट्री कीमतें) 

    21.49 लाख रुपये से 27.99 लाख रुपये 

    टाटा हैरियर 

    15 लाख रुपये से 26.50 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो3 से है, जबकि रेगुलर हैरियर हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर और जीप कंपास जैसी एसयूवी कारों को कड़ी टक्कर देती है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है