• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी vs रेगुलर हैरियर : इन 15 तस्वीरों के जरिए जानिए दोनों एसयूवी कार एक दूसरे से कितनी है अलग

    रेगुलर हैरियर और हैरियर ईवी की डिजाइन एक जैसी है, लेकिन हैरियर इलेक्ट्रिक कार में कई नए डिजाइन एलिमेंट और ज्यादा फीचर दिए गए हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 04, 2025 11:25 ist
    info icon
    published onJun 04, 2025 11:25 IST
    last updated onJun 04, 2025 11:25 IST
    226 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier EV vs Tata Harrier compared in images

    टाटा मोटर्स ने फ्लैगशिप हैरियर ईवी भारत में लॉन्च कर दी है। इस गाड़ी की प्राइस 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस गाड़ी का एक्सटीरियर लेआउट रेगुलर हैरियर जैसा है, लेकिन कंपनी ने इसे अलग लुक के लिए इसमें कई नए डिजाइन एलिमेंट और नई केबिन थीम दी है। रेगुलर हैरियर और हैरियर इलेक्ट्रिक एक दूसरे से कितनी है अलग, जानेंगे इन 15 तस्वीरों के जरिए :-  

    आगे की डिजाइन 

    Tata Harrier EV front

    Tata Harrier front design

    हैरियर ईवी में आगे की तरफ वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट सेटअप और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जो रेगुलर हैरियर से मिलती जुलती लगती है।

    फर्क यह है कि हैरियर इलेक्ट्रिक में आगे की तरफ ब्लेंक-ऑफ ग्रिल, सिल्वर स्लेट्स और बंपर पर फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। जबकि, रेगुलर हैरियर में ब्लैक ग्रिल के साथ सिल्वर एलिमेंट दिए गए हैं जो फ्रंट बंपर तक जाते हैं। 

    साइड 

    Tata Harrier EV side profile

    Tata Harrier side profile

    टाटा हैरियर कार के दोनों वर्जन में साइड पर 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, लेकिन इनकी डिजाइन एक दूसरे से अलग है। हैरियर इलेक्ट्रिक वर्जन में ज्यादा रेंज के लिए रिम्स पर एरोडायनामिक इंसर्ट दिए गए हैं। इसमें सी-पिलर पर सिल्वर किंक भी दिया गया है जो कि रेगुलर मॉडल में ब्लैक कलर में मिलता है।

    इन दोनों एसयूवी कार में डोर और व्हील आर्क पर रग्ड ब्लैक क्लैडिंग, ब्लैक आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) और ब्लैक रूफ रेल्स दी गई हैं।

    पीछे की डिजाइन 

    Tata Harrier EV rear

    Tata Harrrier rear design

    रेगुलर हैरियर और हैरियर ईवी दोनों कार की पीछे की डिजाइन एक जैसी है। इन दोनों गाड़ियों में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर वाइपर और वॉशर, और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ब्लैक बंपर दिया गया है। लेकिन, हैरियर इलेक्ट्रिक कार में स्किड प्लेट पर वर्टिकल स्लेट्स दिए गए हैं।

    टाटा हैरियर ईवी गाड़ी में शार्क फिन एंटीना पर कैमरा दिया गया है जो इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम्स) में रियर ट्रैफिक फीड दिखाता है, यह फीचर रेगुलर हैरियर में नहीं मिलता है।

    इन दोनों एसयूवी कार में अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए गए हैं जिनकी डिटेल कुछ इस प्रकार है :-  

    टाटा हैरियर ईवी 

    टाटा हैरियर 

    नैनीताल नॉक्टर्न  

    पेब्बल ग्रे 

    एम्पावर्ड ऑक्साइड  

    सनलिट येलो  

    प्योर ग्रे  

    कोरल रेड

    प्रिस्टाइन व्हाइट 

    लुनार व्हाइट 

    स्टेल्थ ब्लैक ( केवल स्टेल्थ एडिशन के साथ)  

    ऐश ग्रे  

     

    सीवीड ग्रीन  

     

    स्टेल्थ ब्लैक ( केवल स्टेल्थ एडिशन के साथ)  

     

    ओबेरोन ब्लैक (केवल #डार्क एडिशन के साथ) 


    टाटा हैरियर और हैरियर ईवी कार स्टेल्थ एडिशन में भी उपलब्ध है, जिसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है। रेगुलर हैरियर एसयूवी डार्क एडिशन में भी आती है जिसमें एक्सटीरियर व इंटीरियर पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। अनुमान है कि कंपनी टाटा हैरियर ईवी डार्क एडिशन को भी भविष्य में उतार सकती है। 

    इंटीरियर 

    Tata Harrier EV dashboard

    Tata Harrier dashboard

    हैरियर ईवी का डैशबोर्ड लेआउट रेगुलर मॉडल से मिलता जुलता है। हालांकि, इन दोनों कारों की केबिन थीम अलग है। रेगुलर हैरियर में वेरिएंट अनुसार कई सारी कलर स्कीम मिलती है, जबकि हैरियर इलेक्ट्रिक में केबिन के अंदर कर्व ईवी की तरह व्हाइट और ग्रे कलर थीम दी गई है।  

    Tata harrier EV 14.5-inch touchscreen infotainment system

    Tata Harrier EV 12.3-inch touchscreen

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार में 14.5-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि रेगुलर हैरियर की 12.3-इंच यूनिट से बड़ा है। इसके अलावा इन दोनों कारों में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इल्युमिनेटेड लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    Tata Harrier EV panoramic sunroof

    हैरियर ईवी में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री पर ग्रे और व्हाइट कलर थीम दी गई है, जबकि रेगुलर मॉडल में सीटों पर वेरिएंट अनुसार अलग-अलग कलर मिलता है।  

    यह भी पढ़ें : हुंडई अल्कजार का नया कॉर्पोरेट वेरिएंट डीजल इंजन और पैनोरमिक सनरूफ के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 17.87 लाख रुपये

    फीचर व सेफ्टी 

    Tata Harrier EV powered tailgate

    रेगुलर हैरियर और हैरियर इलेक्ट्रिक दोनों कार में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ड्राइवर सीट पर मेमोरी फंक्शन, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और पावर्ड टेल गेट जैसे फीचर कॉमन मिलते हैं।

    वहीं, टाटा हैरियर ईवी में फ्रंट पैसेंजर सीट पर बॉस मोड फंक्शन, 360-डिग्री कैमरा के साथ ट्रांसपेरेंट मोड, ऑफ-रोड असिस्ट, बूस्ट मोड और 6 टेरेन मोड : नॉर्मल, रॉक क्रॉल, स्नो/ग्रास, मड रट्स, सैंड और कस्टम मोड दिए गए हैं, जिसकी कमी रेगुलर हैरियर में खलती है।

    सेफ्टी के लिए इन दोनों एसयूवी कार में 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर दिए गए हैं।

    हैरियर ईवी में डिजिटल आईआरवीएम और ऑटो पार्क असिस्ट फीचर भी दिया गया है जो रेगुलर हैरियर में नहीं मिलता है।

    इंजन ऑप्शन 

    Tata Harrier 2-litre diesel engine

    टाटा हैरियर रेगुलर वर्जन में 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यह गाड़ी केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी) सेटअप में उपलब्ध है।

    जबकि, हैरियर ईवी में 65 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके साथ सिंगल मोटर और डुअल मोटर सेटअप मिलता है। डुअल-मोटर वर्जन में आगे 158 पीएस और पीछे 238 पीएस पावर जनरेट करने वाली मोटर लगी है। यह सेटअप 504 एनएम का टॉर्क देता है। हैरियर इलेक्ट्रिक कार वेरिएंट अनुसार 627 किलोमीटर तक की रेंज देती है। 

    प्राइस व कंपेरिजन

    Tata Harrier EV driving

    Tata Harrier driving

    टाटा हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि रेगुलर टाटा हैरियर की प्राइस 15 लाख रुपये से 26.50 लाख रुपये के बीच है। हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो3 से है, जबकि रेगुलर हैरियर का कंपेरिजन एमजी हेक्टर और जीप कंपास से है।

    क्या आप रेगुलर हैरियर के मुकाबले हैरियर ईवी को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है