• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6

    4.8514 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 18.90 - 28.49 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    जुलाई ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा बीई 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज557 - 683 किमी
    पावर228 - 282 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट
    चार्जिंग टाइम एसी2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे
    बूट स्पेस455 लीटर

    महिंद्रा बीई 6 प्राइस

    महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 28.49 लाख रुपये है। बीई 6 21 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें बीई 6 पैक वन बेस मॉडल है और महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन टॉप मॉडल है।

    और देखें
    बीई 6 पैक थ्री 79केडब्लूएच 11.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड27.65 लाख*
    बीई 6 पैक वन(बेस मॉडल)59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड18.90 लाख*
    बीई 6 पैक वन 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड19.40 लाख*
    बीई 6 पैक वन 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड19.65 लाख*
    बीई 6 पैक वन अबव59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड20.50 लाख*
    बीई 6 पैक वन अबव 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड21 लाख*
    बीई 6 पैक वन अबव 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड21.25 लाख*
    बीई 6 पैक टू59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड21.90 लाख*
    बीई 6 पैक टू 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड22.40 लाख*
    बीई 6 पैक टू 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड22.65 लाख*
    बीई 6 पैक टू 79केडब्ल्यूएच79 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड23.50 लाख*
    बीई 6 एफई279 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड23.69 लाख*
    बीई 6 पैक टू 79केडब्ल्यूएच 7.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड24 लाख*
    बीई 6 पैक टू 79केडब्ल्यूएच 11.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड24.25 लाख*
    बीई 6 एफई379 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड24.49 लाख*
    बीई 6 पैक थ्री सलेक्ट59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड24.50 लाख*
    बीई 6 पैक थ्री सलेक्ट 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड25 लाख*
    बीई 6 पैक थ्री सलेक्ट 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 557 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड25.25 लाख*
    बीई 6 पैक थ्री79 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड26.90 लाख*
    बीई 6 पैक थ्री 79केडब्लूएच 7.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड27.40 लाख*
    बीई 6 बैटमैन एडिशन(टॉप मॉडल)59 केडब्ल्यूएच, 683 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड28.49 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    महिंद्रा बीई 6 रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    बीई 6 काफी मॉडर्न, फास्ट, फन और टेक लोडेड एसयूवी कार है जिसका केवल एक ही फोकस है। ये उन लोगों के लिए बनी है जिनका मन अब भी वीडियो गेम वाली कार चलाना पसंद करता है।

    ओवरव्यू

    overview

    एक समय ऐसा भी था जब ना केवल परिवारों के हिसाब से बल्कि कारों के शौकीनों के लिए भी कारें डिजाइन की जाती थी। ऐसी कारें जो ड्राइव करने में रोमांच पैदा करे, कॉर्नर पर अच्छी लगे और वो ड्राइविंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए भी होती थी। ऐसी कारें अब काफी कम ही नजर आती है। मगर ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, क्योंकि महिंद्रा बीई 6 ने एंट्री ले ली है जो कि पावरफुल, रियर व्हील ड्राइव और कॉन्सेप्ट कार जैसी स्टाइल वाली कार है। मगर क्या इस ड्राइवर फोकस्ड कार को बनाने में महिंद्रा को कुछ ऐसे समझौते करने पड़े जो फैमिली वाले लोगों को पसंद नहीं आएंगे? या फिर क्या ये ऐसी कार है जो आपकी फैमिली और आपको दोनों को ही पसंद आएगी?

    और देखें

    एक्सटीरियर

    Exterior

    अभी ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये बीई 6 का प्रोडक्शन वर्जन ही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो कार डीलरशिप पर आप देख रहे होंगे वो ही आपके घर जाने वाली है। इससे पहले किसी कार का इतना अनसुलझा डिजाइन भारत में कभी नहीं देखा गया था। ये काफी स्पोर्टी, आकर्षक और रेसी है, जिसमें एक ऐसा एक्स फैक्टर मौजूद है जिससे ये सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। इसके डीआरएल सिग्नेचर इतने यूनीक है कि आप किसी दूसरी कार से कंफ्यूज ही नहीं होंगे। इसमें ऑल एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी फॉगलैंप्स के साथ डायनैमिक इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो कि डीआरएल्स में इंटीग्रेट किए गए हैं। इस कार में एयरोडायनैमिक वेंट भी दिया गया है जो हाई स्पीड के दौरान एयर फ्लो को इंप्रूव करते हुए ड्रैग को कम कर देती है और स्टेबिलिटी इंप्रूव हो जाती है।

    इस एंगल से आप इस कार के साइज की तारीफ जरूर करेंगे। ये ​क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा जितनी बड़ी एसयूवी है। मगर ये सब कारें फैमिली के हिसाब से है तो वहीं बीई 6 एक ड्राइवर फोकस्ड कार लगती है। स्लोपिंग रूफलाइन, बोल्ड बॉडी लाइन और हर एंगल से आकर्षक बनावट के कारण ये एक असली कूपे एसयूवी नजर आती है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और 20 इंच के अलॉय व्हील्स को ऑप्शनल रखा गया है। इसके अलावा इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं जो कार के अनलॉक होने पर बाहर आ जाते हैं और रियर डोर हैंडल्स को भी कार के डिजाइन के हिसाब से रखा गया है।

    Exterior

    रियर पोर्शन की बात करें तो यहां की स्टाइलिंग के बारे में अलग अलग प्रतिक्रिया मिल सकती है। इस कार का फ्रंट और साइड काफी शार्प और एंगुलर है तो वहीं बैक पोर्शन को फ्लैट रखा गया है। यहां महिंद्रा ने स्पोर्टी रूफ स्पॉयलर, बूट पर एक और स्पॉयलर, आकर्षक लाइटिंग एलिमेंट्स और दो डिफ्यूजर जैसे जैसे एलिमेंट्स दिए हैं। नजदीक जाने पर आपको पता लगेगा कि सेंटर पर दी गई रिवर्स लाइट फॉर्मूला 1 की रेसिंग कारों  जैसी नजर आती है। यहां एलईडी टेल लैंप्स और डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।

    हालांकि डिजाइन को और खास बनाने के लिए महिंद्रा ने लोअर क्लैडिंग को पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी है। हालांकि पियानो ब्लैक फिनिशिंग पर स्क्रैच जल्दी पड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन पैनल्स के लिए पीपीएफ कोट पर निवेश जरूर करें, वरना ऐसी कार पर स्क्रैच नजर आना काफी दुखदायी साबित होगा।

    कुल मिलाकर बीई 6 किसी वीडियो गेम वाली कार की फिलिंग देती है, जिसे असली सड़कों के लिए तैयार कर उतार दिया गया हो। बुजुर्ग लोगों को शायद इसका डिजाइन पसंद ना आए मगर नौजवान कार लवर्स को ये बोल्ड, फास्ट और दमदार लगेगी।

    और देखें

    इंटीरियर

    Interior

    इसके केबिन की बात की जाए तो ये ड्राइवर का कॉकपिट लगता है। इसमें पैसेंजर के लिए दिया गया स्पेस ड्राइवर से एकदम अलग नजर आता है, जिसके लिए एक यूनीक सा डिवाइडर दिया गया है। इसका पूरा केबिन डिजाइन ड्राइवर के ईर्द गिर्द ही नजर आता है जो काफी अलग लगता है। आसान भाषा में कहे तो इसका इंटीरियर स्पोर्ट्स कार से इंस्पायर्ड नजर आता है। इसके केबिन में बैठना काफी स्पेशल फीलिंग कराता है और हम ये बात दावे से कह सकते हैं कि आपको इस कीमत या इससे दोगुना कीमत पर भी ऐसा इंटीरियर डिजाइन नहीं मिल सकता है।

    इस कार की सीटें काफी कंफर्टेबल है और इनमें ड्युअल अपहोल्स्ट्री डिजाइन दी गई है। इनके बॉटम पोर्शन पर वेंटिलेशन के साथ लैदरेट मै​टेरियल्स दिए गए हैं, जबकि ऊपर वाले सेक्शन में फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है जो कि 50 प्रतिशत रीसाइकिल्ड मैटेरियल से बना है। कंफर्ट को बढ़ाने के लिए हेडरेस्ट पर अच्छी पैडिंग दी गई है जिनसे अच्छा सपोर्ट मिलता है और ड्राइवर और पैसेंजर्स को एक अच्छा ओवरऑल सीटिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

    साथ ही यहां कुछ यूनीक डीटेलिंग भी दी गई है जो इससे काफी अलग बनाती है।

    Interior

    • इसमें कपड़े से बने डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो कि आपको महंगी रेसिंग कारों में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ये इस्तेमाल करने में भी आसान है।

    • इसमें नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया हैजो पूरी तरह से राउंडेड ना होकर थोड़ा स्कवायर शेप का है। यह स्पोर्टी महसूस होता है और इसपर ग्रिप भी अच्छी बनती है। ये तुरंत यू टर्न लेने के लिहाज से राउंड स्टीयरिंग व्हील जितने सुविधाजनक तो नहीं है मगर ये स्पोर्टी फील जरूर देता है।

    • इसमें दिए गए गियर सलेक्टर का डिजाइन एयरक्राफ्ट थ्रस्टर जैसा है। हालांकि, इसकी क्वालिटी उतनी खास नहीं लगती है, मगर ये इस्तेमाल करने में आसान है और ग्रिप भी मजबूत रहती है।

    • इसमें दिए गए एक्सलरेटर और ब्रेक पैडल्स एल्यूमिनि​यम से बने हैं और यहां रबर ग्रिप्स शेप्ड जैसे महिंद्रा का लोगो दिया गया है।

    • इसमें 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग, बूट, हजार्ड और लाइटिंग को कंट्रोल करने के लिए फाइटर जेट्स की तरह ऊपर की ओर टॉगल्स दिए गए हैं।

    जैसे जैसे आप इसके केबिन में अपना समय बिताएंगे, वैसे वैसे आपको समझ आता जाएगा कि हर चीज ड्राइवर को ही ध्यान में रखते हुए पोजिशन की गई है। हालांकि कुछ जगहों पर बेहतरी की गुंजाईश भी नजर आती है:

    • इसमें जॉयस्टिक कंट्रोल्स महिंद्रा के पुराने मॉडल्स से लिए गए हैं और ये इसके प्रीमियम केबिन में आउटडेटेड नजर आती है।

    • पियानो ब्लैक फिनिशिंग अच्छी नजर आती है, मगर कुछ जगह पर स्क्रैच पड़ने का खतरा बना रहेगा।

    • यहां तक कि हमारे द्वारा टेस्ट की जा रही कार 250-300 किलोमीटर चल चुकी थी जिसमें स्क्रैच आसानी से नजर आ रहे थे।

    • स्टार्ट-स्टॉप बटन: इन्हें पियानो ब्लैक पैनल में स्लीक तरीके से इंटीग्रेट किया गया है, मगर इसके हिसाब से ढलने में समय लगेगा।

    हालांकि ये ड्राइवर फोकस कार नजर आती है, मगर इसमें पैसेंजर्स का भी ध्यान रखा गया है। इसमें दो डेडिकेटेड एसी वेंट्स, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर स्मूद, प्रीमियम क्वालिटी प्लास्टिक पैनल्स दिए गए हैं।

    एक अच्छे ड्राइवर के लिए एक प्रॉपर ड्राइविंग पोजिशन जरूरी होती है और इस मामले में ये कार काफी अच्छी है। आपको इसमें लो सीटिंग पोजिशन मिलती है और स्टीयरिंग भी आपकी पहुंच में रहता है जो कि आमतौर पर एसयूवी कार में देखने को नहीं मिलती है, क्योंकि एसयूवी कारों में आपको ऊंची ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। इसके अलावा इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी दी गई है जो सीट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है और इसका स्टीयरिंग भी टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल है। इसके केबिन में स्पोर्टीनैस के साथ साथ फंक्शनेलिटी भी नजर आती है, जिससे ये प्रीमियम, ड्राइवर फोक्सड एक्सपीरियंस देता है।

    केबिन प्रैक्टिकैलिटी

    Interior

    इस कार का केबिन तो वाकई स्पोर्टी है और महिंद्रा ने इसमें प्रैक्टिकैलिटी की भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। ये काफी स्पेशियस कार भी है। इसमें एक ड्राइवर और एक को पैसेंजर के लिए दो वायरलेस चार्जर और वॉलेट रखने के लिए एक सेपरेट स्लॉट दिया गया है। हालांकि इसमें एक ही कप होल्डर दिया गया है। वहीं फ्रंट आर्मरेस्ट के अंदर डीप कूल्ड स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

    इसके डोर पॉकेट्स में दो 1 लीटर की बॉटल रखी जा सकती है। इसके अलावा इसके ग्लवबॉक्स की ओपनिंग स्लिम है, मगर ये गहरा है और इसमें सेंटर कंसोल के नीचे हिडन ट्रे भी दी गई है, जिसके कारण आपको एक बड़ा स्टोरेज स्पेस मिल जाता है। इसके सेंटर कंसोल में रबर मैटिंग के साथ सभी स्टोरेज एरिया से सामान लुढ़कने का खतरा नहीं रहेगा।

    Interior

    इसमें काफी सारे चार्जिंग ऑप्शंस भी दिए गए हैं। फ्रंट में आपको दो टाइप सी पोर्ट्स के साथ दो वायरलेस चार्जर दिए गए हैं। रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें सीटबैक माउंटेड टाइप सी सॉकेट्स दिए गए है और इसमें 65 वॉट के फास्ट चार्जर भी दिए गए हैं, जिससे आपके डिवाइस तेजी से चार्ज हो जाएंगे। यदि आपको 12 वॉट का सॉकेट चाहिए तो वो आपको केवल इसके बूट में ही मिलेगा।

    फीचर

    Interior

    इसके स्टीयरिंग में ग्लॉस ब्लैक पैनल और 'बीई' का लोगो रात में जगमगाता है, जिससे एक प्रीमियम टच मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन स्क्रीन दी गई है जिसमें से एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक ऑगमेंटेड रियलिटी हेड्स अप डिस्प्ले के लिए है। सेंटर में एक ऑटो डिमिंग, रिमलेस रियर व्यू मिरर दिया गया है जो कि काफी स्पोर्टी लगता है। इसके अलावा इसमें ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पूरे केबिन में मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक्सपीरियंस को और ज्यादा बढ़ाने के लिए फिक्स्ड ग्लास रूफ दी गई है।

    इसकी ड्राइवर डिस्प्ले पर काफी फंक्शंस दिखाई देते हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत आगे चल रही कार और आपकी कार के बीच का डिस्टेंस, और सामने से आ रहे व्हीकल्स के बारे में अलर्ट मिलता है। यहां नेविगेशन को सीधे ही इंटीग्रेट किया गया है, ऐसे में यदि आप एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सीधे ही डिस्प्ले पर आप मैप्स देख सकते हैं, जिससे आपको अपना ध्यान भटकाकर इंफोटेनमेंट पर नहीं देखना पड़ेगा। इसकी डिस्प्ले पर ट्रिप इंफॉर्मेशन, एनर्जी कंज्प्शन डीटेल्स और डायनैमिक एनर्जी फ्लो डायग्राम भी देखा जा सकता है, जिससे बैटरी से व्हील्स के पावर डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी देखी जा सकती है। इसमें ड्राइविंग मोड्स को भी एनिमेशंस और कलर्स से पेयर किया गया है, जहां रेंज मोड ग्रीन में बदल जाता है तो वहीं एवरीडे मोड पर्पल हो जाता है, और रेस मोड फिएरी रेड हो जाता है। इसका ट्रांजिशन स्मूद है और एग्जिक्यूशन भी इंप्रेसिव है।

    Interior

    इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम एकदम नया है और इसका इंटरफेस भी काफी अच्छा है। ये लॉजिकल और यूजर फ्रेंडली है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और सीट वेंटिलेशन से लेकर एडीएएस और ड्राइविंग मोड्स सेट किए जा सकते हैं। एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले वायरलेस है और स्मूद तरीके से काम करते हैं, मगर एपल कारप्ले से पेयरिंग के समय हमें दिक्कत आई थी। इसका एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम भी कस्टमाइजेबल है। आप प्रीसेट ऑप्शंस, मोड डिपेंडेंट लाइटिंग या अपने कलर और पैटर्न कॉम्बिनेशन भी चुन सकते हैं, जिनमें वेव, ग्लो या स्टेटिक इफेक्ट्स लगा सकते हैं। इसमें लाइटिंग केवल केबिन तक ही सीमित नहीं है, इसकी रूफ में भी इल्युमिनेटेड पैटर्न दिया गया है।

    इसमें 16 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जिसकी ऑडियो क्वालिटी काफी शानदार है। कस्टमाइजेबल इक्वलाइजर सेटिंग्स सब वूफर के स्ट्रॉन्ग बेस के रहते आपको शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

    इसमें 360​ डिग्री कैमरा भी दिया गया है जिसका एनिमेशन बेसिक है, मगर इमेज क्वालिटी काफी सॉलिड है। ये डैशकैम में भी कन्वर्ट हो जाता है जो सड़क दुर्घटना को रिकॉर्ड कर लेता है। ये सेल्फी कैमरा में भी तब्दील हो जाता है जो कार के अंदर के मोमेंट्स को रिकॉर्ड कर लेता है। भले की कार पार्क हो ये कैमरा कार के आसपास चल रही गतिविधियों को कैप्चर कर लेता है।

    रियर सीट एक्सपीरियंस

    Interior

    कूपे एसयूवी में आपको ना तो नीरूम ना ही हेडरूम मिलता है। हालांकि, बीई 6 में आपको सरप्राइज मिलेगा। यदि इसमें 6 फुट तक का लंबा व्यक्ति फ्रंट सीट पर बैठा है तो उसके पीछे 6 फुट तक का लंबा व्यक्ति आराम से बैठ सकता है। इसमें अच्छा खासा फुट रूम भी मिलता है। इसमें 6 फुट से कम हाइट वाले व्यक्ति को हेडरूम मिल जाएगा और आपके बाल भी रूफ से नहीं अड़ेंगे।

    इसकी रियर सीटें काफी सपोर्टिव है। इनका एंगल ऊपर की ओर है जिससे आपको अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिल जाता है ​जो कि आपको कूपे एसयूवी में आमतौर पर नहीं मिलता है। इसका रिक्लाइन एंगल भी काफी कंफर्टेबल है और हेडरेस्ट भी काफी सपोर्टिव है। कुल मिलाकर इसकी सीटें लंबे सफर के दौरान भी आपको काफी सपोर्टिव लगेंगी।

    हालांकि बाहर की विजिबिलिटी से आपको समझौता करना पड़ेगा। इसकी रियर विंडो काफी छोटी है, जिससे कम व्यू मिलता है। इसमें​ दिए गए बड़े हेडरेस्ट ड्राइवर और पैसेंजर्स को कंफर्ट तो देते हैं, मगर इनसे पीछे बैठने वालों की विजिबिलिटी में रूकावट आ जाती है। आगे देखने के लिए आपको दाएं या बाएं ही एडजस्ट करके देखना पड़ेगा। इसकी ग्लास रूफ खुलती नहीं है, जिससे बच्चे अपना सिर बाहर नहीं निकाल सकते है और आप भी कभी मौसम का मजा लेने के लिए अपना सिर बाहर नहीं निकाल सकते हैं। चूंकि इसकी रूफ इतनी बड़ी है, इसलिए केबिन में काफी ज्यादा रोशनी भी आती है। ब्लैक इंटीरियर होने पर भी केबिन काफी खुला खुला और स्पेशियस नजर आएगा।

    इसकी रियर सीट पर तीन लोग कंफर्टेबल होकर नहीं बैठ सकते हैं। इसका फ्लोर फ्लैट नहीं है इसलिए मिडिल पैसेंजर को फुटरूम मिलने में समस्या नहीं आती है, मगर ये सीटें थोड़ी अंदर की तरफ है इसलिए दो साइड पैसेंजर्स को भी एकदूसरे के करीब होकर ही बैठना पड़ता है, जिससे तीसरे पैसेंजर के बैठने की गुंजाईश नहीं बनती है।

    फीचर्स की बात करें तो आपको यहां सेंटर आर्मरेस्ट के साथ 2 कपहोल्डर्स और फ्रंट सीट्स के पीछे टेबलेट या लैपटॉप अटैच करने के लिए माउंटिंग पॉइन्ट्स दिए गए हैं। महिंद्रा ने इसमें एक ऐप भी दी है जो इंफोटेनमेंट से सिंक है और इससे क्लाइमेट कंट्रोल सेटिंग्स, म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है और ये आपके फोन या टेबलेट को तीसरी स्क्रीन में भी बदल देती है। यदि कार में बैठे सभी लोगों को एक ही कंटेंट देखना हो तो ये ऐप उसे भी सिंक कर देती है।

    यहां मिडिल में भी एसी वेंट्स दिए गए हैं मगर इनका डिजाइन उतना खास नहीं है। ये लेफ्ट और राइट भी नहीं घूमते हैं और आप केवल इनको बंद कर सकते हैं या खोल सकते हैं। वेंट्स के नीचे ही कुछ स्टोरेज स्पेस दिया गया है और चार्जिंग ऑप्शंस की बात की जाए तो यहां हर सीट के पीछे दो टाइप के पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनसे फास्ट चार्जिंग हो जाती है। इसके सीटबैक पॉकेट्स में मैग्जीन ही रखी जा सकती है, वहीं डोर पॉकेट्स में केवल आधे लीटर से 1 लीटर तक की पानी की बोतल रखी जा सकती है। तो कुल मिलाकर यहां दो लोगों को तो अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा, मगर तीन लोगों को सिकुड़कर बैठना पड़ेगा।

    और देखें

    सुरक्षा

    Safety

    यदि कोई कार स्पोर्टी है तो उसमें सेफ्टी भी उतनी ही जरूरी है और महिंद्रा ने बीई 6 में 6 एयरबैग के बजाए 7 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, ईबीडी और हिल होल्ड कंट्रोल भी दिया गया है।

    और देखें

    बूट स्पेस

    Boot Space

    इस कार में पावर्ड टेलगेट का फीचर दिया गया है जो काफी अच्छा फीचर है। इसके केबिन में आप तीन ओवरनाइट केबिन ट्रॉली बैग्स रख सकते हैं, इसके बूट के अंदर तीन ओवरनाइट केबिन ट्रॉली बैग्स रखे जा सकते हैं, मगर ये सब बूट को पूरी तरह से भर देते हैं। इसके बाद आपके पास केवल लैपटॉप जैसे छोटे बैग रखने जितना ही स्पेस बच जाता है। यदि आप यहां एक बड़ा सूटकेस रखते हैं तो फिर आपके पास दूसरे बैग रखने जितना स्पेस नहीं बचेगा। छोटी फैमिली ट्रिप्स के लिए कॉम्पैक्ट साइज के बैग रखना ही ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि 5 लोग या फिर बड़ी फैमिली को ट्रिप पर ले जाने के लिए आपको इतने स्पेस का चतुराई से इस्तेमाल करना पड़ेगा।

    सबसे अच्छी बात ये है कि आपको फ्रंट में भी एडिशनल स्टोरेज स्पेस मिल जाएगा। इसके फ्रंट में 35 किलोग्राम तक के वजन का सामान रखा जा सकता है। ये उतना बड़ा तो नहीं है मगर इसमें लैपटॉप बैग जैसे छोटे मोटे आइटम रखे जा सकते हैं और इसमें कार का चार्जर भी रखा जा सकता है।

    और देखें

    परफॉरमेंस

    बैटरी साइज  59 केडब्ल्यूएच  79 केडब्ल्यूएच
    ड्राइव  रियर व्हील ड्राइव रियर व्हील ड्राइव
    पावर  230पीएस 285पीएस
    टॉर्क  380एनएम 380एनएम
    क्लेम्ड रेंज  556 किलोमीटर 682 किलोमीटर
    रियल वर्ल्ड रेंज 380-450 किलोमीटर 500-550 किलोमीटर

    Performance

    बीई 6 को इंग्लो प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया जिसपर रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव कारें तैयार की जा सकती है। हालांकि, अभी महिंद्रा ने इसका रियर व्हील ड्राइव मॉडल ही लॉन्च किया है। हमनें इसके 79 केडब्ल्यूएच वर्जन का हमनें टेस्ट किया है जिसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 285 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6.7 सेकंड्स का समय लगता है और इसकी इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड टॉप स्पीड 202 किलोमीटर प्रति घंटे है। बीई 6 काफी फुर्तिली कार है और फुल पैसेंजर लोड के बावजूद ये आराम से दूसरे व्हीकल्स को ओवरटेक कर लेती है। ये ड्राइव करने में भी काफी स्मूद है और रोजाना आप इसे आराम से ड्राइव कर सकते हैं।

    स्टैंडर्ड ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन मोड्स के अलावा बीई 6 में सिंगल पेडल दिया गया है। पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को इसकी प्रैक्टिस करनी होती है लेकिन भारी ट्रैफिक में ये काफी काम का फीचर साबित होता है।

    चार्जिंग

    Performance

    • 175 किलोवॉट के साथ इसका 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

    • 140 किलोवॉट के चार्जर के साथ इसका 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

    • 11 किलोवॉट के ऑप्शनल एसी फास्ट चार्जर से बीई 6 को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं।

    • 7 किलोवॉट के एसी फास्ट चार्जर से बीई 6 को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 12 घंटे लगते हैं।

    • इसके 79 केडब्ल्यूएच वर्जन की क्लेम्ड रेंज 682 किलोमीटर है मगर रियल वर्ल्ड कंडीशन में ये 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज तो दे ही देगी।

    • इसके 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक की क्लेम्ड रेंज 556 किलोमीटर है और ये रियल वर्ल्ड कंडीशन में 380-450 की रेंज दे सकती है।

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग

    Ride and Handling

    बीई 6 का स्टीयरिंग काफी हल्का है और हाई स्पीड में ये भारी हो जाता है, जिससे कार ड्राइव करने में आसानी रहती है। स्मूद सड़कों पर ये कार कंफर्टेबल रहती है, मगर घुमावदार सड़कों पर पैसेंजर्स को साइड टू साइड मूवमेंट महसूस होता है।

    कुल मिलाकर इसके सस्पेंशन कुछ शार्प बंप्स और गड्ढों का सामना आराम से कर लेते हैं और झटकों को कंट्रोल कर लेते हैं। इस दौरान इसके सस्पेंशन आवाज भी नहीं करते हैं।

    और देखें

    निष्कर्ष

    Verdict

    एक लंबे समय के बाद हमनें ऐसी कार ड्राइव की है जो एक खास काम के लिए बनी है। बीई 6 काफी यंग, फास्ट, फन और टेक लोडेड एसयूवी है, जिसका केवल एक ही फोकस है। ये उन लोगों के लिए बनी है जिनका मन अब भी वीडियो गेम वाली कार चलाना पसंद करता है। इसमें ड्राइवर को एक प्रीमियम कॉकपिट मिलता है और इसकी ड्राइविंग परफॉर्मेंस भी शानदार है और बैटरी पैक के अनुसार आपको 400 से 500 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज भी मिल ही जाएगी। अगर वाकई में आपको एक ऐसी स्पोर्टी कार चाहिए, जिसमें आपको कम समझौते करने पड़े और वो अफोर्डेबल भी हो तो आपको इधर उधर देखने की कोई जरूरत नहीं है।

    और देखें

    महिंद्रा बीई 6 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • काफी अलग है इसकी स्टाइलिंग जो सुपरकार से भी ज्यादा ध्यान अपनी ओर करती है आकर्षित
    • 400 से 500 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज के साथ दो बैटरी पैक के दिए गए हैं ऑप्शंस
    • शाानदार इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस: ट्रिपल 12.3 स्क्रीन, हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ऊंचे कद के लोगों को नहीं मिल पाता अच्छा हेडरूम और विजिबिलिटी भी उतनी साफ नहीं है मिलती
    • आपकी फैमिली को शिकायत हो सकती है इसकी अल्ट्रा माडर्न स्टाइलिंग से

    महिंद्रा बीई 6 कंपेरिजन

    महिंद्रा बीई 6
    महिंद्रा बीई 6
    Rs.18.90 - 28.49 लाख*
    sponsoredSponsoredटाटा सिएरा ईवी
    टाटा सिएरा ईवी
    Rs.18.79 - 26.48 लाख*
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    Rs.21.90 - 31.25 लाख*
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    Rs.15.99 - 20.01 लाख*
    टाटा हैरियर ईवी
    टाटा हैरियर ईवी
    Rs.21.69 - 30.43 लाख*
    टाटा कर्व ईवी
    टाटा कर्व ईवी
    Rs.16.99 - 19.49 लाख*
    विनफास्ट वीएफ7
    विनफास्ट वीएफ7
    Rs.22.99 - 28.09 लाख*
    टाटा नेक्सन ईवी
    टाटा नेक्सन ईवी
    Rs.12.49 - 17.69 लाख*
    रेटिंग4.8User Review (514)रेटिंग4.8User Review (38)रेटिंग4.8User Review (123)रेटिंग4.7User Review (20)रेटिंग4.9User Review (72)रेटिंग4.7User Review (139)रेटिंग4.4User Review (10)रेटिंग4.5User Review (241)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी63 - 75 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी49 - 61 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी65 - 75 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी55 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी59.6 - 70 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी30 - 45 केडब्ल्यूएच
    रेंज557 - 683 किमीरेंज566 - 665 किमीरेंज542 - 656 किमीरेंज440 - 543 किमीरेंज538 - 627 किमीरेंज502 किमीरेंज438 - 532 किमीरेंज275 - 489 किमी
    चार्जिंग टाइम140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनटचार्जिंग टाइम110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%)चार्जिंग टाइम140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनटचार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनट
    पावर228 - 282 बीएचपीपावर-पावर228 - 282 बीएचपीपावर142 - 172 बीएचपीपावर235 - 390 बीएचपीपावर165 बीएचपीपावर174.33 - 348.66 बीएचपीपावर127 - 142 बीएचपी
    एयरबैग6-7एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग7एयरबैग6-7एयरबैग6एयरबैग7एयरबैग6
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरबीई 6 बनाम एक्सईवी 9ईबीई 6 बनाम ई विटाराबीई 6 बनाम हैरियर ईवीबीई 6 बनाम कर्व ईवीबीई 6 बनाम वीएफ7बीई 6 बनाम नेक्सन ईवी

    महिंद्रा बीई 6 न्यूज

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • महिंद्रा बीई 6 रिव्यू: एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार जिसके हम हकदार हैं!
      महिंद्रा बीई 6 रिव्यू: एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार जिसके हम हकदार हैं!

      एक समय ऐसा भी था जब ना केवल परिवारों के हिसाब से बल्कि कारों के शौकीनों के लिए भी कारें डिजाइन की जाती थी। ऐसी कारें जो ड्राइव करने में रोमांच पैदा करे, कॉर्नर पर अच्छी लगे और वो ड्राइविंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए भी होती थी। ऐसी कारें अब काफी कम ही नजर आती है। मगर ये इंतजार आखिरकार खत्म ह

      दीपणon दिसंबर 13, 2024

    महिंद्रा बीई 6 यूज़र रिव्यू

    4.8/5
    पर बेस्ड514 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (514)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (237)
    • कंफर्ट (126)
    • माइलेज (30)
    • इंजन (12)
    • इंटीरियर (83)
    • स्पेस (21)
    • कीमत (132)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • रोहित biswas on जुलाई 18, 2026
      4.8
      Fabulous Car
      Great car and it is new in the segment. It has great feature and people are liking it too much and people are considering it because of its affordability and low maintenance cost. Running of this car is fantastic. Great features and black colour is also very appealing people should consider this car.
      और देखें
    • रितेश deshmukh on जून 30, 2026
      5
      Very Quick Acceleration With Smooth,
      Very quick acceleration with smooth, silent electric driving. Comfortable ride quality, lite steering in the city, and stable at highway speed. Modern cabin with large displays, primium-looking design and good feature. Fast charging support makes highway travel more practical when compatible charges are available.
      और देखें
      1
    • l
      lucky rana on जून 23, 2026
      4.3
      Electric Monster
      This car is very nice in safety features and it is very good looking in looks, fabulous riding. This car have good music system and it is worth for music system. It have very good presence of power with safety features. This car also protect nature with electric features and very high power.
      और देखें
      1
    • z
      zayd ashraf rahemtulla on जून 22, 2026
      5
      Batman Be6 Edition
      Batman be6 - batman edition. The featuristic and futuristic car. It was love at first sight. Super performance with best mileage. Super lucky to owe one. No regrets at all. Awesome experience for the styling and beast looks. Unique design with classic performance in the segment. Kudos to Mahindra for this superhero collaboration.
      और देखें
    • k
      kunal sengriwal on जून 19, 2026
      4.8
      Best Car Ever
      This car is very comfortable and provide luxury vibes like other expensive cars like Roll Royce, BMW etc. I suggested to everyone to buy this car if you like comfortable and luxury vibes. One thing is very important, Mahindra is a very trusted company. We can trust blindly on this car. Thank you.
      और देखें
    • सभी बीई 6 रिव्यूज देखें

    महिंद्रा बीई 6 रेंज

    महिंद्रा बीई 6 की रेंज 557 - 683 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक557 - 683 किमी के बीच

    महिंद्रा बीई 6 वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • पूर्ण वीडियो
    • Most Unique Looking Indian Car

      Most Unique Lookin जी Indian Car

    • Pack 1 Gets So Many Features!

      Pack 1 Gets So Many Features!

    • Will You Use This Camera?

      Will You Use Th आईएस Camera?

    • Is The Boot Space Enough?

      आईएस The Boot Space Enough?

    • This Batmobile Moves Silently

      Th आईएस Batmobile Moves Silently

    • Most Value For Money Variant

      Most Value For Money वेरिएंट

    • Which One Will You Pick?

      Which वन Will You Pick?

    • Mahindra BE 6e: The Sports Car We Deserve!

      Mahindra BE 6e: The Sports Car We Deserve!

    • Mahindra BE6 Variants Explained: Pack 1 vs Pack 2 vs Pack 3

      Mahindra BE6 Variants Explained: Pack 1 vs Pack 2 vs Pack 3

    • Mahindra BE 6 Review: Aam Aadmi Ki Sports Car!

      महिंद्रा बीई 6 Review: Aam Aadmi Ki Sports Car!

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा बीई 6 प्रश्न और उत्तर

      • अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) महिंद्रा बीई 6 की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में बीई 6 की ऑन-रोड कीमत 20,02,125 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा बीई 6 पर जुलाई महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) जुलाई 2026 के महीने में दिल्ली में महिंद्रा बीई 6 पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) महिंद्रा बीई 6 के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 18.60 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा बीई 6 की ईएमआई ₹39,339 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹2.07 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Febin Xaviour asked on 28 May 2026
      Q ) Be6 or vittara
      By CarDekho Experts on 28 May 2026

      A ) Both the Mahindra BE 6 and Maruti Suzuki e Vitara are excellent electric SUVs. T...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Jugal asked on 10 Jul 2025
      Q ) What features of the MAIA system in the Mahindra BE 6 enhance the in-car experie...
      By CarDekho Experts on 10 Jul 2025

      A ) The MAIA system in the Mahindra BE 6 enhances the in-car experience with a suite...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Sanoop asked on 9 Jul 2025
      Q ) What is the 0 to 100 km\/h acceleration time of the Mahindra BE 6?
      By CarDekho Experts on 9 Jul 2025

      A ) The Mahindra BE 6 delivers outstanding performance, achieving 0 to 100 km/h acce...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Sangram asked on 10 Feb 2025
      Q ) Does the Mahindra BE 6 come with auto headlamps?
      By CarDekho Experts on 10 Feb 2025

      A ) Yes, the Mahindra BE 6 is equipped with auto headlamps.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Bhavesh asked on 18 Jan 2025
      Q ) Is there no ADAS in the base variant
      By CarDekho Experts on 18 Jan 2025

      A ) The Mahindra BE 6 is currently offered in two variants: Pack 1 and Pack 3. ADAS ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (4)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      46,999ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा बीई 6 ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में बीई 6 की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.20.22 - 32.61 लाख*
      मुंबईRs.19.87 - 29.90 लाख*
      पुणेRs.19.87 - 29.90 लाख*
      हैदराबादRs.19.87 - 29.90 लाख*
      चेन्नईRs.19.87 - 29.90 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      • पॉपुलर
      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • ट्रेंडिंग
      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें
      जुलाई ऑफर देखें

      महिंद्रा बीई 6 लेटेस्ट अपडेट

      • 6 जुलाई 2026 : महिंद्रा बीई 07 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है