• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर की टेस्ट ड्राइव हुई शुरू, अब आप भी नजदीकी शोरूम पर जाकर चला के देख सकते हैं ये एसयूवी कार

    भारत के सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) की नई एंट्री हुई है। ये दोनों ही सेगमेंट की सबसे सस्ती कार हैं। अगर आप रेनो की नई काइगर एसयूवी को नजदीक देखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि यह चलाने में कैसी है। तो अब आप कंपनी के डीलरशिप पर जाकर इसे देख सकते हैं और वहां से काइगर की टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। कंपनी ने इस नई कार को देश के सभी डीलरशिप पर पहुंच दिया है और जल्द ही ग्राहकों को इसकी डिलीवरी भी मिलने लग जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 18, 2021 18:34 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2021 18:34 IST
    last updated onFeb 18, 2021 18:34 IST
    6.7K Views
    • Write a कमेंट

    भारत के सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) की नई एंट्री हुई है। ये दोनों ही सेगमेंट की सबसे सस्ती कार हैं। अगर आप रेनो की नई काइगर एसयूवी को नजदीक देखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि यह चलाने में कैसी है। तो अब आप कंपनी के डीलरशिप पर जाकर इसे देख सकते हैं और वहां से काइगर की टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। कंपनी ने इस नई कार को देश के सभी डीलरशिप पर पहुंच दिया है और जल्द ही ग्राहकों को इसकी डिलीवरी भी मिलने लग जाएगी।

    यह रेनॉल्ट कार केवल पेट्रोल इंजन में मिलती है। इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (72पीएस/96एनएम) और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (100पीएस/160एनएम) का ऑप्शन रखा गया है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है।

    काइगर एसयूवी में फिलिप्स एयर प्यूरीफायर (ऑप्शनल), एंडरॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7.0 डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस 5 सीटर कार में चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ऑप्शनल फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : रेनो काइगर Vs निसान मैग्नाइट : जानिए कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार रहेगी आपके लिए ज्यादा बेहतर

    रेनॉल्ट काइगर की प्राइस 5.45 लाख से 9.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है जो कुछ समय बाद बदल दी जाएगी। इसका ड्यूल-टोन मॉडल सिंगल-टोन कलर वेरिएंट से 17,000 रुपये ज्यादा महंगा है। सब फोर एसयूवी सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट, फोर्ड इकोस्पोर्ट, किया सोनेट, मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और टोयोटा अर्बन क्रूजर से है।

    यह भी देखें: रेनॉल्ट काइगर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है