• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली कारें

     हमनें यहां कुछ ऐसी भारतीय कारों की लिस्ट तैयार की है जिनमें क्रिसमस या न्यू ईयर गिफ्ट्स रखने के लिए आपको खूब सारा केबिन स्पेस मिलेगा। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 27, 2022 18:55 ist
    info icon
    published onDec 27, 2022 18:55 IST
    last updated onDec 27, 2022 18:55 IST
    771 Views
    • Write a कमेंट

    CarDekho Christmas Special 2022

    साल 2022 बस खत्म होने ही वाला है और क्रिसमस से लेकर नए साल तक पूरा एक सप्ताह जश्न का दौर चलेगा जहां लोग घुमने फिरने के लिए निकलेंगे। हमनें यहां कुछ ऐसी भारतीय कारों की लिस्ट तैयार की है जिनमें क्रिसमस या न्यू ईयर गिफ्ट्स रखने के लिए आपको खूब सारा केबिन स्पेस मिलेगा। 

    किआ कार्निवल

    Kia Carnival

    स्टैंडर्ड बूट स्पेस कैपेसिटी- 540 लीटर

    कीमत:30.99 लाख रुपये से लेकर 35.49 लाख रुपये के बीच

    कार्निवल में काफी अच्छा खासा बूट स्पेस दिया गया है। ये एमपीवी काफी लग्जरी भी है। यहां तक कि इसमें क्रिसमस ट्री भी रखा जा सकता है। 

    ऑटो एक्सपो 2023 में किआ कार्निवल न्यू जनरेशन मॉडल की शोकेसिंग भी हो सकती है। 

    एमजी ग्लोस्टर

    MG Gloster

    स्टैंडर्ड बूट स्पेस कैपेसिटी-343 लीटर

    कीमत: 32 लाख रुपये से लेकर 40.78 लाख रुपये के बीच

    ग्लोस्टर एक तीन रो वाली फुल साइज एसयूवी है जिसमें काफी अच्छा केबिन स्पेस और बूट स्पेस दिया गया है। इसमें लगेज रखने के लिए अच्छा खासा स्पेस दिया गया है और ये ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में भी उपलब्ध है। ये अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसी कार है जिसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। 

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस

    Citroen C5 Aircross

    स्टैंडर्ड बूट स्पेस कैपेसिटी-580 लीटर और रियर सीट्स को फोल्ड डाउन करने के बाद 720 लीटर। 

    कीमत: 36.67 लाख रुपये 

    सी5 एयरक्रॉस में ना केवल अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से ज्यादा बूट स्पेस मिलता है बल्कि इसकी राइड क्वालिटी भी काफी अच्छी है खराब सड़कों को ये अच्छे से हैंडल करने में सक्षम है। सी5 एयरक्रॉस में प्रोग्रेसिव हायड्रोलिक कुशन सस्पेंशन दिए गए हैं। 

    एमजी हेक्टर

    MG Hector

    स्टैंडर्ड बूट स्पेस-587 लीटर 

    कीमत :14.43 लाख रुपये से लेकर 20.36 लाख रुपये के बीच 

    25 लाख रुपये से कम बजट वाली कारों में एमजी हेक्टर एक अच्छे बूट स्पेस वाली कार मानी जाती है। बता दें कि एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट मॉडल का प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है जिससे जनवरी 2023 में पर्दा उठाया जाएगा। 

    किआ सोनेट 

    Kia Sonet

    स्टैंडर्ड बूट स्पेस- 392 लीटर

    कीमत: 7.49 लाख रुपये से लेकर 13.99 लाख रुपये के बीच

    किआ सोनेट अपने सेगमेंट में एक ऐसी कार के तौर पर जानी जाती है जिसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है। 

    हुंडई वरना

    Hyundai Vernaस्टैंडर्ड बूट स्पेस- 480 लीटर

    कीमत: 9.44 लाख रुपये से लेकर  15.43 लाख रुपये के बीच

    इस सेडान में भी काफी अच्छे बूट स्पेस का फायदा मिलता है। बता देें कि हुंडई वरना फेसलिफ्ट को भी काफी बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। 

    होंडा जैज 

    Hyundai Verna

    स्टैंडर्ड बूट स्पेस 354 लीटर 

    कीमत: 8.01 लाख रुपये से लेकर 10.32 लाख रुपये के बीच

    होंडा जैज अपने अच्छे केबिन स्पेस और बूट स्पेस के लिए जानी जाती है। हालांकि होंडा जल्द ही सिटी सेडान के जनरेशन 4 मॉडल और डब्ल्यूआरवी के साथ साथ जैज को भी भारत में बंद कर सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है