• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टाइगन के इंटीरियर से उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    इस गाड़ी के इंटीरियर में ब्लैक, ग्रे और सिल्वर कलर का इस्तेमाल किया गया है।  इसके इंटीरियर में और भी कई सारे कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।   इसमें स्कोडा कुशाक वाली टचस्क्रीन दी गई है। स्कोडा एसयूवी के मुकाबले इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलती है।  फॉक्सवैगन टाइगन में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।  सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें छह एयरबैग्स और ईएसपी मिलेंगे।  इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक से होगा। भारत में इसकी प्राइस 9 लाख रुपए से 17.50 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 13, 2021 13:08 ist
    info icon
    published onApr 13, 2021 13:08 IST
    last updated onApr 13, 2021 13:08 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • इस गाड़ी के इंटीरियर में ब्लैक, ग्रे और सिल्वर कलर का इस्तेमाल किया गया है। 

    • इसके इंटीरियर में और भी कई सारे कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।  

    • इसमें स्कोडा कुशाक वाली टचस्क्रीन दी गई है। स्कोडा एसयूवी के मुकाबले इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलती है। 

    • फॉक्सवैगन टाइगन में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    • सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें छह एयरबैग्स और ईएसपी मिलेंगे। 

    • इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक से होगा।

    • भारत में इसकी प्राइस 9 लाख रुपए से 17.50 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

    फॉक्सवैगन ने टाइगन कार के इंटीरियर की इमेज जारी की है। भारत में यह एसयूवी आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च की जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और स्कोडा कुशाक से होगा।   

    फॉक्सवैगन टाइगन की फोटोज पर गौर करें तो इसका इंटीरियर क्लासी होने के साथ-साथ काफी मॉडर्न और अपडेटड है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसका स्कोडा कुशाक में अभाव है। स्कोडा एसयूवी की तरह ही इस कार में भी सेंटर पर 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 

    टाइगन में फॉक्सवैगन ग्रुप की दूसरी कारों की तरह थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें सेंटर पर ऑटोमेटिक शिफ्टर दिया गया है। इसमें कुशाक वाली क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट दी गई है जिसे फैदर टच स्लाइडिंग पैनल के जरिये ऑपरेट किया जा सकता है। 

    जैसा कि तस्वीरों से स्पष्ट है, टाइगन कार के इंटीरियर में ग्रे, सिल्वर और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसमें कई सारे दूसरे कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलेंगे। ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही इस एसयूवी के इंटीरियर कलर ऑप्शंस एक्सटीरियर पेंट ऑप्शंस पर बेस्ड हो सकते हैं। 

    इस अपकमिंग 5 सीटर कार में कुशाक की तरह ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड सीटें, सनरूफ और वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल और चाइल्ड सीट के लिए आईएसोफिक्स माउंट जैसे फीचर्स मिलेंगे।  

    फॉक्सवैगन टाइगन में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। इसके 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया जाएगा। वहीं, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच) गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    भारत में फॉक्सवैगन टाइगन की प्राइस 9 लाख रुपए से 17.50 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है।

    यह भी देखें: फॉक्सवैगन टाइगन : फर्स्ट लुक

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    archisha banerjee roy
    Jun 20, 2021, 5:06:45 PM

    No comments on the rear passenger compartment - awaiting a review.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है