• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 की ऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू

    विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है, कंपनी ने पूरे भारत में डीलरशिप नेटवर्क स्थापित करने की भी घोषणा कर दी है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2025 10:54 ist
    info icon
    published onJul 15, 2025 10:54 IST
    last updated onJul 15, 2025 10:54 IST
    110 Views
    • Write a कमेंट

    विनफास्ट ने वीएफ6 और वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2025 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था और अब यह दोनों गाड़ियां जल्द भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली हैं। वीएफ6 और वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग भारत में आज से शुरू हो गई है और अब इन दोनों कारों को आने वाले महीनों में लॉन्च भी किया जा सकता है। वीएफ6 कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की कार होगी, जबकि वीएफ7 ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 से रहेगा। 

    विनफास्ट देशभर में रिटेल और सर्विस नेटवर्क स्थापित करेगी, जिसमें से कुछ डीलरशिप सबसे पहले कई महानगरों में स्थापित की जाएंगी। नीचे दिए गए डीलर पार्टनर ग्रुप के साथ-साथ लोकेशन पर एक डालें एक नजर :- 

    शहर

    डीलर पार्टनर ग्रुप 

    क्षेत्र

    दिल्ली 

    पास्को ग्रुप 

    उत्तर

    हिमाचल प्रदेश 

    देव भूमि ग्रुप  

    उत्तर

    उत्तर प्रदेश 

    केबी ग्रुप 

    उत्तर

    कर्नाटका 

    राजा ग्रुप 

    दक्षिण

    तेलंगाना 

    नानेश ऑटोमोटिव  

    दक्षिण

    तमिल नाडु 

    मानसरोवर ग्रुप  

    दक्षिण

    केरल

    ईवीएम ग्रुप 

    दक्षिण

    आंध्रा प्रदेश 

    कासा ग्रुप

    दक्षिण

    महाराष्ट्र 

    धोने ग्रुप 

    पश्चिम 

    गुजरात 

    हरसोलिया ग्रुप, नवजीवन ग्रुप 

    पश्चिम 

    ओड़िसा 

    स्ट्रैटेविस्टा ऑटोमोबाइल  

    पूर्व

    पश्चिम बंगाल 

    बगड़िया ग्रुप 

    पूर्व

    विनफास्ट सबसे पहले डीलरशिप्स दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में स्थापित करेगी। कंपनी की योजना 2025 के अंत तक पूरे भारत में 35 डीलरशिप का विस्तार करने की है। 

    विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा खास आइए डालते हैं इस पर एक नजर :- 

    वीएफ6 से जुड़ी जानकारी 

    विनफास्ट वीएफ6 में स्लीक डिजाइन के साथ स्पोर्टी स्टेंस दिया गया है। आगे की तरफ इसमें शार्प एलईडी डीआरएल्स के साथ क्लोज़्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है। इसमें आगे वाले बंपर पर कट्स दिए गए हैं जो इसे बोल्ड लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें स्मूद लाइंस और बड़े व्हील आर्क दिए गए हैं जो इसे दमदार लुक देते हैं। राइडिंग के लिए इसमें अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे अच्छी रोड प्रजेंस देंगे। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। 

    वीएफ6 गाड़ी के इंटीरियर में स्पोर्टी ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें डैशबोर्ड और डोर पेनल्स पर सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है जो इसे अपमार्केट फील देते हैं। वीएफ6 का केबिन लेआउट काफी प्रेक्टिकल है।

    इस गाड़ी में 12.9-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है। 

    विनफास्ट वीएफ6 अंतरराष्ट्रीय वर्जन के दोनों वेरिएंट में 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

     

    ईको 

    प्लस

    बैटरी पैक 

    59.6 केडब्ल्यूएच 

    59.6  केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर/टॉर्क 

    177 पीएस/ 250 एनएम

    204  पीएस/ 310 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    410 किलोमीटर

    379 किलोमीटर 

    विनफास्ट वीएफ7 से जुड़ी जानकारी 

    विनफास्ट वीएफ7 एक फुल-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसे वीएफ6 के ऊपर पोजिशन किया गया है। इस गाड़ी की स्टाइलिंग काफी शार्प है और इसमें सिग्नेचर स्प्लिट एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं। साइड प्रोफाइल पर इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो इसे कूपे लुक देती है। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गाड़ी के साथ 20-इंच अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी मिलता है। पीछे की तरफ इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स और चौड़ा बंपर दिया गया है जो इसे स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देगा।  

    वीएफ7 गाड़ी का केबिन लेआउट ड्राइवर-फोकस्ड है और इसमें डुअल-टोन कलर थीम दी गई है। इसमें डैशबोर्ड पर फ्लोटिंग 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और इसके नीचे की तरफ इसमें ड्राइव मोड सिलेक्शन के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें सेंटर कंसोल पर भी अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस दी गई है। केबिन के अंदर इसमें सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम लुक देंगे। 

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में 12.9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    विनफास्ट वीएफ7 कार के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने आने बाकी है, इसके बैटरी पैक स्पेसिफिकेशन और पावर आउटपुट आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर :-

     

    ईको एफडब्ल्यूडी  

    प्लस एडब्ल्यूडी  

    बैटरी पैक 

    70.8 केडब्ल्यूएच 

    70.8 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर  

    1

    2

    पावर/टॉर्क 

    201 पीएस/ 310 एनएम

    204 पीएस/ 310 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज 

    सामने आनी बाकी

    सामने आनी बाकी

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    0-100 किमी/घंटे 

    9.5 सेकंड

    5.8  सेकंड

    संभावित कीमत और मुकाबला  

    विनफास्ट वीएफ6 की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला अपकमिंग मारुति ई विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी जैसी कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी से रहेगा। 

    वहीं, विनफास्ट वीएफ7 की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, बीवाईडी सीलायन 7 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन से होगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ6 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है