• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का नया वेरिएंट जेड8 टी हुआ लॉन्च, जेड8 एल वेरिएंट को भी मिला नया अपडेट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के नए जेड8 टी वेरिएंट में जेड8 एल वेरिएंट वाले सभी फीचर दिए गए हैं, लेकिन इसमें एडीएएस सेफ्टी फीचर नहीं दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 27, 2025 14:35 ist
    info icon
    published onJun 27, 2025 14:27 IST
    last updated onJun 27, 2025 14:35 IST
    6.1K Views
    • Write a कमेंट

    • नए जेड8 टी वेरिएंट को टॉप वेरिएंट जेड8 एल के नीचे पोजिशन किया गया है। 

    • नए जेड8 टी वेरिएंट में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    • इसमें एडीएएस के तहत 12 फीचर दिए गए हैं जिनमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग आदि शामिल है। 

    • महिंद्रा स्कार्पियो एन के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जेड8 टी वेरिएंट में सभी इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। 

    2025 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी में नया जेड8 टी वेरिएंट शामिल किया गया है, जिसकी कीमत 20.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है।  स्कॉर्पियो एन एसयूवी के टॉप वेरिएंट जेड8 एल को भी नया अपडेट मिला है जिसके चलते इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल हो गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार को क्या कुछ मिले हैं नए अपडेट जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    सबसे पहले नजर डालते हैं कीमतों पर :- 

    कीमत 

    एडीएएस फीचर शामिल होने से स्कॉर्पियो एन जेड8 एल वेरिएंट की कीमत 48,000 रुपये तक बढ़ गई है। यहां देखें नई कीमतें :-   

    वेरिएंट

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    अंतर

    जेड8 एल पेट्रोल एमटी 7-सीटर 

    21.35 लाख रुपये 

    20.89 लाख रुपये  

    + 46,000

    जेड8 एल पेट्रोल एमटी 6-सीटर 

    21.60 लाख रुपये 

    21.13 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल पेट्रोल एटी 7-सीटर 

    22.77 लाख रुपये 

    22.30 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल पेट्रोल एटी 6-सीटर 

    22.96 लाख रुपये 

    22.49 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल डीजल एमटी 7-सीटर 

    21.75 लाख रुपये 

    21.28 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल डीजल एमटी 6-सीटर 

    22.12 लाख रुपये 

    21.65 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल डीजल एटी 7-सीटर 

    23.24 लाख रुपये 

    22.77 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल डीजल एटी 6-सीटर 

    23.48 लाख रुपये 

    23 लाख रुपये 

    + 48,000

    जेड8 एल डीजल एमटी 4डब्ल्यूडी  7-सीटर 

    23.86 लाख रुपये 

    23.39 लाख रुपये 

    + 47,000

    जेड8 एल  डीजल एटी 4डब्ल्यूडी  7-सीटर 

    25.42 लाख रुपये 

    24.95 लाख रुपये 

    + 47,000

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    स्कॉर्पियो एन के नए जेड8 टी वेरिएंट की कीमत 20.29 लाख रुपये से 24.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह वेरिएंट केवल 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है और इसमें सभी इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। 

    क्या हुए हैं बदलाव? 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के टॉप वेरिएंट जेड8 एल में अब एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) मिलने लगा है जिसके तहत फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट आदि जैसे 12 फीचर शामिल हैं। इसमें ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन फीचर भी जोड़ा गया है। 

    Mahindra Scorpio N Powered Driver Seat

    वहीं, नए जेड8 टी वेरिएंट में जेड8 एल वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं जिसमें 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम और ऑटो-डिमिंग इंटरनल रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) शामिल है। इस वेरिएंट में एडीएएस नहीं दिया गया है। 

    अन्य फीचर और सेफ्टी  

    स्कॉर्पियो एन एसयूवी के फुल लोडेड वेरिएंट में अब 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7-इंच मल्टी-इंफो डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ एनालॉग डायल, रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, वायरलेस फोन चार्जर, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर मिलते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 एडीएएस के अलावा 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    स्कॉर्पियो एन गाड़ी के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस गाड़ी में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :-  

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    203 पीएस 

    175 पीएस तक

    टॉर्क 

    380 एनएम तक

    400 एनएम तक

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी  

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी  

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव  

    रियर-व्हील-ड्राइव, फोर-व्हील-ड्राइव

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक 

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार के नए जेड8 टी वेरिएंट में सभी इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।  

    मुकाबला

    Mahindra Scorpio N Side

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन गाड़ी का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है