• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी में टाटा नेक्सन और हैरियर समेत इन कारों पर पाएं 65,000 रुपये तक की छूट

    टाटा मोटर्स के लिए 2021 की पहली तिमाही व्यस्त पीरियड रहेगा, इस दौरान कंपनी के तीन नए मॉडल्स अल्ट्रोज़ टर्बो, सफारी और एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी इस साल के अंत तक अपनी अल्ट्रोज़ ईवी को भी लॉन्च कर सकती है। इस महीने अल्ट्रोज़, नेक्सन ईवी और नेक्सन पेट्रोल को छोड़कर टाटा के बाकी सभी मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सभी ऑफर्स 31 जनवरी 2021 तक मान्य हैं। यहां देखें टाटा के किस मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 11, 2021 11:27 ist
    info icon
    published onJan 11, 2021 11:27 IST
    last updated onJan 11, 2021 11:27 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट
    • टाटा अपनी हैरियर एसयूवी पर 65,000 रुपए तक का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है।
    • इस माह टियागो और टिगॉर कार पर क्रमशः 25,000 रुपए और 30,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।
    • नेक्सन कार के डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर्स 31 जनवरी 2021 तक मान्य हैं।

    टाटा मोटर्स के लिए 2021 की पहली तिमाही व्यस्त पीरियड रहेगा, इस दौरान कंपनी के तीन नए मॉडल्स अल्ट्रोज़ टर्बो, सफारी और एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी इस साल के अंत तक अपनी अल्ट्रोज़ ईवी को भी लॉन्च कर सकती है। इस महीने अल्ट्रोज़, नेक्सन ईवी और नेक्सन पेट्रोल को छोड़कर टाटा के बाकी सभी मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सभी ऑफर्स 31 जनवरी 2021 तक मान्य हैं। यहां देखें टाटा के किस मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:-

    टाटा टियागो

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    15,000 रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    25,000 रुपए  

    • टाटा टियागो कार में केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 86 पीएस और 113 एनएम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड एमटी और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 

    टाटा टिगॉर

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    15,000 रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    30,000 रुपए  

    • सब-4 मीटर सेडान टिगॉर में भी टियागो वाली ही पावरट्रेन दी गई है।

    टाटा नेक्सन 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    15,000 रुपए  

    • ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स नेक्सन कार के केवल डीजल वेरिएंट पर ही दिए जा रहे हैं। 
    • टाटा की इस सब-4 मीटर एसयूवी में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (120 पीएस/170 एनएम) और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन (110 पीएस/260 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    यह भी पढ़ें : जनवरी में रेनो क्विड, ट्राइबर और डस्टर पर मिल रही है 65,000 रुपये तक की छूट

    टाटा हैरियर 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    25,000 रुपए

    एक्सचेंज बोनस 

    40,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    65,000 रुपए  

    • हैरियर के कैमो और डार्क एडिशन को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट एक्सजेड+ और एक्सज़ेडए+ पर 40,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
    • हैरियर एसयूवी के बाकी वेरिएंट पर 25,000 रुपए का कंज़्यूमर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिसके चलते इस कार पर कुल 65,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।

    नोट : यह सभी ऑफर्स चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट पर ही मान्य हैं। यह राज्य अनुसार अलग-अलग भी हो सकते हैं। वहीं, चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए स्पेशल ऑफर्स भी रखे गए हैं। इन सभी ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी टाटा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है