• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केन्या में टोयोटा बैजिंग के साथ बिकेंगी मारुति की ये कारें

    इस लिस्ट में शामिल हैं ऑल्टो, स्विफ्ट, सियाज़, अर्टिगा, विटारा एसयूवी, जिम्नी और ...

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 12, 2019 18:59 ist
    info icon
    published onMar 12, 2019 18:59 IST
    last updated onMar 12, 2019 18:59 IST
    175 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने केन्या में सुजुकी की कारें बेचने के लिए सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की है। टोयोटा केन्या के आधिकारिक बयान के अनुसार शुरूआत में 7 कारें बिक्री के लिए उतारी जाएंगी। कंपनी ने अभी छह मॉडल के नाम बताएं हैं। इनमें ऑल्टो, स्विफ्ट, सियाज़, अर्टिगा, विटारा एसयूवी और चौथी जनरेशन जिम्नी शामिल है। कारें बेचने के अलावा टोयोटा, सुजुकी के ग्राहकों को आफ्टर सेल्स सर्विस भी देगी। कंपनी के केन्या में मौजूद सेंटर के माध्यम से कारों की सर्विस की जाएगी।

    इनमें से चार कारें भारत से निर्यात की जाएंगी। इसमें ऑल्टो, स्विफ्ट, सियाज़ और अर्टिगा शामिल है। जिम्नी को जापान के कोसाई से आयात किया जाएगा। विटारा को सुजुकी के हंगरी स्थित मग्यार प्लांट से मंगवाया जाएगा।

    यह मई 2018 में घोषित टोयोटा-सुजुकी साझेदारी का पहला परिणाम है। इस साझेदारी के चलते भारत में कारों की री-बैजिंग की जाएगी। बलेनो मारुति सुज़ुकी की पहली कार होगी जिसे टोयोटा द्वारा भारत में बेचने के लिए री-बैज किया जाएगा।

    टोयोटा बैजिंग वाली  बलेनो को 2019 की पहली छमाही में भारत में लॉन्च जाएगा। इसके बाद विटारा ब्रेज़ा को लॉन्च किया जाएगा। इसी तरह, 2020 में टोयोटा कोरोला को मारुति सुजुकी बैजिंग के साथ उतारा जाएगा।

    सुजुकी और टोयोटा वर्ष 2020 तक एक नई सह-निर्मित इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेंगे। टोयोटा भारत में कारों के इलेक्ट्राॅनिक वर्जन को व्यापक रूप से अपनाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगी, जबकि सुजुकी इलेक्ट्रॉनिक कारों का निर्माण करेगी। वर्तमान में मारुति वैगन-आर के इलेक्ट्रॉनिक वर्जन पर काम चल रहा है।

    क्रॉस-बैज्ड प्रोडक्ट के लिए टोयोटा और सुजुकी भारत में खुद के रिटेल और सर्विसिंग चैनलों के माध्यम से काम करना जारी रखेंगे। टोयोटा बैज वाली बलेनो और विटारा ब्रेज़ा को टोयोटा के ब्रांडेड पॉइंट्स के जरिए बेचा जाएगा, वहीं इनकी सर्विस भी की जाएगी। मारुति बैजिंग वाली कोरोला को बेचने और सर्विसिंग का काम मारुति सुजुकी खुद करेगी।

    यह भी पढें : मारुति की किस कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है