• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा उतार सकती है इनोवा क्रिस्टा का स्पेशल एडिशन

    इनोवा क्रिस्टा ट्यूरिंग स्पोर्ट इंडोनेशिया में उपलब्ध टोयोटा वेंचर से प्रेरित होगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 15, 2017 11:25 ist
    info icon
    published onMar 15, 2017 11:25 IST
    last updated onMar 15, 2017 11:25 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    संभावना है कि आने वाले महीनों में टोयोटा, इनोवा क्रिस्टा का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर सकती है, इसे ट्यूरिंग स्पोर्ट (टीएस) नाम दिया जा सकता है। यह स्पेशल एडिशन इंडोनेशिया में उपलब्ध टोयोटा वेंचर से प्रेरित होगा।

    इसके डिजायन में कुछ नए बदलाव होंगे जिससे यह मौजूदा क्रिस्टा से अलग दिखाई देगी। इसके अगले और पिछले बम्पर पर एसयूवी जैसी प्लास्टिक क्लेडिंग और साइड में बॉडी स्कर्ट दी जा सकती है। इसकी फ्रंट ग्रिल, क्लेडिंग और ओआरवीएम समेत कई जगह क्रोम फिनिशिंग देखने को मिलेगी। इस में स्पोर्ट्स डिजायन वाले 16 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील मिलेंगे।

    टीएस वर्जन में क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट जेडएक्स वाले सभी फीचर मिलेंगे, इस में 6 पैसेंजर आराम से बैठ सकेंगे। संभावना है कि इस में ट्यूरिंग स्पोर्ट बैजिंग वाली ब्लैक लैदर सीट और आकर्षक डिजायन वाले फ्लोर मैट भी आ सकते हैं।

    इंजन में बदलाव होने की संभावना कम ही है, हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इसे पेट्रोल और डीज़ल में से किस इंजन में उतारा जाएगा। महिन्द्रा एक्सयूवी500 और टाटा हैक्सा से मुकाबले को देखते हुए संभावना है कि इस में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है