• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की प्राइस में हुआ इजाफा, 68,000 रुपये तक महंगी हुई ये कारें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर डीजल वेरिएंट की प्राइस 40,000 रुपये तक बढ़ गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 10, 2025 18:45 ist
    info icon
    published onJun 10, 2025 18:45 IST
    last updated onJun 10, 2025 18:45 IST
    164 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर डीजल वेरिएंट की प्राइस 40,000 रुपये तक बढ़ गई है

    टोयोटा इंडिया ने फोर्च्युनर और फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी के चुनिंदा वेरिएंट की प्राइस में इजाफा किया है। फॉर्च्यूनर पेट्रोल वेरिएंट की प्राइस सबसे ज्यादा 68,000 रुपये बढ़ गई है, जबकि चुनिंदा डीजल वेरिएंट और फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमत में 40,000 रुपये की वृद्धि हुई है। यहां देखें सभी नई कीमतें :- 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत

    अंतर 

    4x2 पेट्रोल एटी 

    36.05 लाख रुपये 

      35.37 लाख रुपये 

    + 68,000 रुपये 

    4x2 डीजल एमटी 

    36.73 लाख रुपये 

      36.33 लाख रुपये 

    + 40,000 रुपये 

    4x2 डीजल एटी 

    39.01 लाख रुपये 

    38.61 लाख रुपये 

    + 40,000 रुपये 

    4x4 डीजल एमटी 

    40.83 लाख रुपये 

    40.43 लाख रुपये 

    + 40,000 रुपये 

    जीआर-एस 4x4 एटी डीजल  

    52.34 लाख रुपये 

    51.94 लाख रुपये 

    + 40,000 रुपये 

    फॉर्च्यूनर 4x2 पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट की प्राइस में 68,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके चलते इसकी कीमत अब 36.05 लाख रुपये हो गई है। इस गाड़ी के सभी डीजल वेरिएंट की प्राइस (मैनुअल और ऑटोमेटिक ऑप्शन समेत) में एक जैसा 40,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डीजल वेरिएंट के साथ दिए गए पर्ल व्हाइट पेंट ऑप्शन के लिए आपको अतिरिक्त 15,000 रुपये खर्च करने होंगे। इस लिस्ट का सबसे महंगा वेरिएंट जीआर-एस 4x4 ऑटोमेटिक डीजल है जिसके लिए आपको 52.34 लाख रुपये देने होंगे। 

    स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर डीजल 4X4 में केवल माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है। इसकी कीमत 44.72 लाख रुपये है, जो कि पहले से 2 लाख रुपये ज्यादा है।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 

    Toyota Fortuner Legender

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    अंतर 

    4x4 एमटी डीजल 

    46.76 लाख रुपये 

    46.36 लाख रुपये 

    + 40,000 रुपये 

    4x2 एटी डीजल  

    44.51 लाख रुपये 

    44.11 लाख रुपये 

    + 40,000  रुपये 

    फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी के दोनों वेरिएंट : 4x4 डीजल मैनुअल और 4x2 डीजल ऑटोमेटिक की प्राइस में 40,000 रुपये का इजाफा हुआ है। इन दोनों वेरिएंट की नई कीमतें अब क्रमशः 46.76 लाख रुपये और 44.51 लाख रुपये हो गई है। 

    स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर की तरह फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x4 डीजल ऑटोमेटिक भी केवल 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले माइल्ड -हाइब्रिड वेरिएंट 2 लाख रुपये ज्यादा महंगा है। 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर का मुकाबला एमजी ग्लॉस्टर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडएक से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है