• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई फेसलिफ्ट टोयोटा इटियॉस

    टोयोटा की इटियॉस सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ है। टेस्ट कार को आगे और पीछे की तरफ से काफी अच्छे से कवर किया गया था। इसे देखते हुए माना जा सकता है कि इन हिस्सों में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। 

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 09, 2016 13:39 ist
    info icon
    published onMay 09, 2016 13:39 IST
    last updated onMay 09, 2016 13:39 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    नई टोयोटा इटियॉस के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें स्टीयरिंग व्हील इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और केबिन में कुछ नए फीचर्स आ सकते हैं। टेस्ट कार के स्टीयरिंग व्हील के सेंटर पार्ट को कवर किया गया था। यह इशारा करता है कि यहां कुछ नयापन टोयोटा लाने जा रही है।

    कैमरे में कैद हुई टेस्ट कार मैनुअल गियरबॉक्स वाली थी। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्ट इटियॉस मैनुअल गियरबॉक्स में आएगी। टोयोटा कैंप से फिलहाल नए इंजनों को लेकर कोई चर्चा सामने नहीं आई है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर का डीज़ल इंजन दिए जा सकते है। मौजूदा पेट्रोल इंजन 90 पीएस की पावर 132 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल इंजन में 68 पीएस की ताकत और 170 एनएम का टॉर्क मिलता है।

    टोयोटा ने साल 2010 में इटियॉस को लॉन्च किया था। साल 2014 में इसका नया एडिशन लाया गया था। बिक्री के मोर्चे पर इटियॉस टोयोटा के लिए बहुत ज्यादा करिश्मा नहीं कर पाई, ऐसे में उम्मीद ही की जा सकती है कि फेसलिफ्ट वर्जन शायद बिक्री बढ़ाने में मददगार साबित हो। टोयोटा की ओर से फेसलिफ्ट इटियॉस की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का कौन सा वेरिएंट रहेगा बेहतर, जानिए यहां 

    इमेज सोर्सः मोटोरॉयड

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    टोयोटा इटियॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है