• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मेजेस्टर को चलाने के बाद पता चली ये 6 खास बातें, आप भी डालिए एक नजर

    एमजी मेजेस्टर में वह सब कुछ है जो मायने रखता है, सिवाय उस वर्चस्व के जिसकी आप तलाश करेंगे खासकर जब इसकी तुलना सेगमेंट की दूसरी कारों से की जाए!  

    प्रकाशित: अप्रैल 25, 2026 01:54 pm । स्तुति

    281 Views
    • Write a कमेंट

    MG Majestor


    एमजी मेजेस्टर एसयूवी से भारत में पर्दा उठ चुका है और अब जल्द ही इसकी कीमतें भी सामने आने वाली हैं। इस गाड़ी को कंपनी की सबसे खास एसयूवी के तौर पर पोजिशन किया गया है और इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से रहेगा। हाल ही में हमें इस डी-सेगमेंट एसयूवी को चलाने का मौका मिला, हमने इसे पक्की और कच्ची दोनों सड़कों पर चलाकर देखा। हमें लगता कि इसमें प्रभावित करने वाली कई सारी खूबियां हैं, लेकिन इसमें सुधार की भी थोड़ी बहुत गुंजाइश है। चलिए बात करते हैं इसके बारे में आगे :- 

    प्रीमियम अहसास, जो फ्लैगशिप स्टेटस के लायक लगता है

    MG Majestor

    MG Majestor

    केबिन के अंदर एंटर करते ही आपको ऐसा अहसास होगा कि आप किसी प्रीमियम कार में आ गए हैं। इसमें टचस्क्रीन के आसपास लेदरेट पैडिंग का अच्छा-ख़ासा इस्तेमाल किया गया है जिससे यह बेहद आकर्षक लगती है। जो चीज इसे खास बनाती है है वो है केबिन में दिए गए कंट्रोल्स की टेक्टाइल क्वालिटी। इसमें लगे बटन काफी मजबूत लगते हैं और इस पर अच्छी पॉलिश भी की गई है। इसका इंटीरियर ऐसा है जो चुपचाप आपको भरोसा दिलाता है कि जहां सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत थी वहां पूरा ध्यान दिया गया है। अगर इसके केबिन में पूरे ब्लैक कलर की बजाए ब्लैक और टैन कलर थीम दी गई होती तो यह गाड़ी ज्यादा बेहतर लगती । मगर, ब्लैक कलर थीम को मेंटेन रखना ज्यादा आसान होगा।

    ऐसे फीचर मौजूद जो वाकई काम के हैं

    MG Majestor

    फीचर्स के मामले में एमजी मेजेस्टर कार कोई भी कसर नहीं  छोड़ती। इसमें डैशबोर्ड पर एक बड़ी 12.3-इंच टचस्क्रीन दी गई है, और अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें पावर्ड फ्रंट सीटें भी मिलती हैं। इसमें ग्लॉस्टर के मुकाबले एक बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इस एसयूवी कार में फ्रंट सीट वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के सफर में थकान बिलकुल भी महसूस नहीं होती। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जो केबिन को और भी ज़्यादा हवादार बनाता है। इस तरह यह गाड़ी एक ऐसा पैकेज बन जाती है जो टेक्नोलॉजी और कंफर्ट से जुड़ी ज्यादातर जरूरतों को पूरा करती है।

    कंफर्ट से भरपूर व स्टेबल कार

    एमजी मेजेस्टर कार ड्राइविंग के दौरान पैसेंजर को अच्छा कंफर्ट देती है। हमारे ड्राइव एक्सपीरिएंस से हमने यह महसूस किया कि इसका सस्पेंशन सेटअप ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आपको झटकों से बचाता है, और इस साइज की गाड़ी के हिसाब से इसका 'बॉडी रोल' भी काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। यह बैलेंस एसयूवी कार को मोड़ पर स्टेबल रहने में मदद करता है और टर्न लेते समय गाड़ी के अंदर बैठे पैसेंजर को कोई परेशानी भी महसूस नहीं होती।  चाहे आप शहर की सड़कों पर कार को चला रहे हों या हाईवे पर तेज रफ्तार से ड्राइव कर रहे हों, यह हर सफर में आपका एक आरामदायक साथी साबित होती है।

    अनजान रास्तों पर भी आसानी से ले जाने के लिए तैयार है

    एमजी मेजेस्टर कार आम रास्तों से हटकर अनजान रास्तों पर भी चलाने में जबरदस्त लगती है। हमने मेजेस्टर के साथ ऑफ़-रोडिंग का भी अनुभव लिया, और यह गाड़ी अपने फ़ोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम, तीन डिफ़रेंशियल लॉक और कई टेरेन मोड के साथ कठिन रास्तों को भी पूरे भरोसे के साथ पार कर सकती है। चाहे पथरीले रास्ते हों, कीचड़ भरे ट्रैक हों, या खड़ी चढाई हो, गाड़ी में यह मजबूत ऑफ-रोड सेटअप मौजूद होने की वजह से चीज़ें अब उतनी डरावनी नहीं लगतीं। यह केवल दमदार स्टाइलिंग वाली एसयूवी कार ही नहीं है, बल्कि इसमें अच्छे हार्डवेयर भी मौजूद है।

    MG Majestor

    रोमांचक हो सकती है

    जब से मेजेस्टर से भारत में पर्दा उठा है, तब से ही इसे अपनी पॉपुलर कार टोयोटा फॉर्च्यूनर से कड़ी टक्कर मिल रही है। अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के बावजूद  मेजेस्टर एक 'जेंटलमैन' की तरह लगती है।

    MG Majestor

    इसका इंजन रोजाना ड्राइव और ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त पावर देता है, लेकिन यह वैसा रोमांचक अनुभव नहीं देता जिससे आप तेजी से 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकें। इसका एसेलेरेशन 60 किमी/घंटे से ऊपर की स्पीड पर काफी रिलैक्स लगता है, जहां इसे रफ़्तार पकड़ने में थोड़ा ज़्यादा समय लगता है। जो ड्राइवर ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, उन्हें इसका यह धीमा अंदाज़ थोड़ा खराब लग सकता है।

    थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है

    MG Majestor

    मेजेस्टर का फ्लोर थोड़ा उठा हुआ है, जिसका सीधा असर इसके सीटिंग एर्गोनोमिक्स पर पड़ता है। हमें लगता है कि सभी रो में अंडरथाई सपोर्ट और भी बेहतर हो सकता था, खासकर लंबी यात्राओं के दौरान जब हमें यह कमी ज़्यादा महसूस हुई। इसके अलावा इसमें कई फीचर की भी कमी है जैसे सेकंड रो की सीटों में वेंटिलेशन, हेडलाइट के लिए अलग से फिजिकल कंट्रोल्स और रियर पैसेंजर के लिए सनब्लाइंड। अगर यह सभी फीचर इसमें दिए गए होते तो गाड़ी का अनुभव और भी बेहतरीन हो जाता।

    मुकाबला

    एमजी मेजेस्टर का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, जीप मेरिडियन और फोक्सवैगन टेरॉन आर-लाइन से रहेगा।

    was this article helpful ?

    एमजी मैजेस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है