• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की इन टॉप-5 कारों में जल्द मिलेगा 6 एयरबैग का फीचर

    2022 में मारुति का 8 कारें लॉन्च करने का प्लान है और कंपनी ने हाल ही में बलेनो 2022 मॉडल को लॉन्च किया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 28, 2022 12:32 ist
    info icon
    published onMar 28, 2022 12:14 IST
    last updated onMar 28, 2022 12:32 IST
    986 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने अपनी कारों को ज्यादा से ज्यादा सेफ बनाने की कवायद शुरू कर दी है जिसकी शुरूआत 2022 बलेनो से हुई है। साइड और कर्टेन एयरबैग्स इसमें एक प्रमुख कदम साबित होगा और मारुति बहुत जल्द अपनी कारों में 6 एयरबैग का फीचर देगी। 2022 में मारुति का 8 कारें लॉन्च करने का प्लान है और कंपनी ने हाल ही में बलेनो 2022 मॉडल को लॉन्च किया है। 

    2022 मारुति विटारा ब्रेजा 

    Maruti Vitara Brezza 2022

    नई विटारा ब्रेजा कंपनी के सबसे पहले मॉडल्स में से एक होगा जिसमें 6 एयरबैग्स का फीचर दिया जाएगा। इसका मुकाबला किआ सोनेट,हुंडई वेन्यु और महिंद्रा एक्सयूवी300 (7 एयरबैग्स) के फीचर वाली कारों से होगा। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को जल्द जनरेशन अपडेट मिलेगा जिसमें नए फीचर्स मौजूद होंगेे। इन फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और पैडल शिफ्टर्स शामिल होंगे। 

    यह भी पढ़ें:भारत में 1 अक्टूबर 2022 से नई कारों में 6 एयरबैग होंगे अनिवार्य,गडकरी ने लोकसभा में की पुष्टि

    मारुति सियाज 

    2019 Maruti Ciaz

    मारुति सियाज अपने सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसमें 6 एयरबैग का फीचर मौजूद नहीं है। हुंडई वरना,होंडा सिटी,स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस के टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग का फीचर दिया गया है। हालांकि अब जल्द ये चीज बदल जाएगी और फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के साथ इसमें एडिशनल एयरबैग्स का फीचर दिया जाएगा। 

    मारुति एस-क्रॉस

    हाल ही में यूके में शोकेस हुई नई सुजुकी एस क्रॉस को इस साल इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इस कार के 2022 मॉडल में कर्टेन और फ्रंट साइड एयरबैग्स दिए जाएंगे। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस,फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से रहेगा। 

    मारुति अर्टिगा/एक्सएल6

    Facelifted Maruti XL6 Spied For The First Time

    अर्टिगा और एक्सएल6 के 2022 मॉडल में भी 6 एयरबैग्स का फीचर दिया जाएगा जो इसके मुकाबले में मौजूद किआ केरेंस में स्टैंडर्ड दिया गया है। अप्रैल 2022 तक दोनों कारों के फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

    नई मारुति सुजुकी मिड साइज एसयूवी

    Upcoming Hyundai Creta Rival From Maruti-Toyota Spied Testing

    चूंकि मारुति की सभी प्रीमियम कारों में 6 एयरबैग्स का फीचर दिया जाएगा ऐसे में क्रेटा के मुकाबले में आने वाली मारुति की नई मिड साइज एसयूवी में भी ये फीचर दिया जाएगा। इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस,स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से होगा जिनमें ये फीचर दिया गया है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है