• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति-टोयोटा की अपकमिंग मिड साइज एसयूवी पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

    इस अपकमिंग एसयूवी को पहली बार टेस्टिंग के दौरान पूरे कवर में स्पॉट किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 14, 2022 13:13 ist
    info icon
    published onMar 14, 2022 11:41 IST
    last updated onMar 14, 2022 13:13 IST
    171 Views
    • Write a कमेंट

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी का केवल एक ही प्रोडक्ट है जिसका मार्केट शेयर भी ज्यादा नहीं है। वहीं इस सेगमेंट में टोयोटा का एक भी प्रोडक्ट मौजूद नहीं है। अब इस सेगमेंट में दोनों ब्रांड्स एंट्री लेने जा रहे हैं और दोनों ही कंपनियां एक साथ मिलकर एक नई मिड साइज एसयूवी तैयार कर रही है।  

    ब्लैक कलर के कैमोफ्लाज में नजर आई इस कार के डिजाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है मगर माना जा रहा है कि मारुति इस कार का अपना वर्जन उतारेगी जबकि टोयोटा का भी अपना ही एक वर्जन आएगा। टेस्टिंग के दौरान नजर आए एक मॉडल के ग्रिल की डिजाइन मारुति बलेनो के हाल ही में लॉन्च हुए फेसलिफ्ट वर्जन के जैसी नजर आ रही है। इसमें बोनट के कॉर्नर पर लगी स्लीक डिजाइन की हेडलाइट्स के साथ फ्रंट बंपर के टॉप पोर्शन पर फॉगलैंप्स भी नजर आएंगे। इस एसयूवी में अलॉय व्हील्स भी नजर आए हैं जिससे ये माना जा रहा है कि स्पॉट किया गया मॉडल इस कार का टॉप वेरिएंट हो सकता है। 

    स्पॉट किए गए दूसरे मॉडल में स्टील व्हील्स देखे गए हैं। इसका फ्रंट डिजाइन भी अलग नजर आया है जहां बड़े एयर डैम और स्लीक डिजाइन की ग्रिल देखी गई है। इस मॉडल में हेडलाइट्स और फॉगलैंप्स की पोजिशनिंग तो वैसी ही नजर आई है मगर हेडलाइट्स में अलग तरह का लाइट सिग्नेचर देखा गया है। 

    स्पॉट किए गए मॉडल्स के रियर डिजाइन के बारे में ज्यादा कुछ ​कहा नहीं जा सकता है। हैवी कवरिंग के साथ नजर आए इन मॉडल्स में भारी भरकम बंपर जरूर देखा गया है। इनमें स्लीक डिजाइन की रैपअराउंड टेललाइट्स दी जा सकती है। 

    इन अपकमिंग मिड साइज एसयूवी कार के टॉप मॉडल्स के इंटीरियर की भी थोड़ी बहुत झलक देखने को मिली है सेंटर एसी वेंट्स के उपर बड़े साइज का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें बलेनो की तरह 9 इंच की यूनिट दी जा सकती है। 

    ये मारुति टोयोटा के हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के मुकाबले में उतारे जाने वाले मॉडल्स हो सकते हैं। इनमें बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल की तरह 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और एक प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा इनमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग का फीचर भी दिया जा सकता है। 

    इस अप​कमिंग मिड साइज एसयूवी में मारुति विटारा ब्रेजा और एस क्रॉस एसयूवी वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इन दोनों एसयूवी कारों में अभी 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इसके अलावा इन अपकमिंग एसयूवी कारों में सुजुकी का 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ 1.4 लीटर बूस्टरजेट इंजन भी दिया जा सकता है। 

    2022 Baleno Interior

    मारुति और टोयोटा की इन प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की प्राइस 9 से 17 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इस साल के आखिर तक मारुति की एसयूवी का डेब्यू हो सकता है जिसके बाद टोयोटा की बैजिंग वाली एसयूवी को भी लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों एसयूवी कारों का मुकाबला सेगमेंट में स्कोडा कुशाक,फोक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर से भी रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है