• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्स : इन दोनों कारों में क्या कुछ हैं बड़े अंतर, जानिए यहां

    टोयोटा टाइजर कार भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर पर बेस्ड है। इसमें फ्रॉन्क्स वाले ही इंजन ऑप्शंस और फीचर्स दिए गए हैं। यह दोनों कारें काफी हद तक एक जैसी हैं, लेकिन इनमें कई अंतर हैं जो आपके कार खरीदने के निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं। टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स कार में क्या कुछ हैं बड़े अंतर, जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 08, 2024 14:55 ist
    info icon
    published onApr 08, 2024 14:55 IST
    last updated onApr 08, 2024 14:55 IST
    170 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Taisor vs Maruti Fronx: 3 Key Differences

    टोयोटा टाइजर कार भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर पर बेस्ड है। इसमें फ्रॉन्क्स वाले ही इंजन ऑप्शंस और फीचर्स दिए गए हैं। यह दोनों कारें काफी हद तक एक जैसी हैं, लेकिन इनमें कई अंतर हैं जो आपके कार खरीदने के निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं। टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स कार में क्या कुछ हैं बड़े अंतर, जानेंगे आगे:

    अलग डिजाइन

    Toyota Taisor
    Maruti Fronx Front

    इन दोनों क्रॉसओवर कारों की शेप और साइज बिलकुल बराबर है, लेकिन इनमें कई ऐसे डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इन्हें एक दूसरे से अलग दिखाते हैं। फ्रॉन्क्स के मुकाबले टाइजर कार में चौड़ी व स्मॉल ग्रिल, स्लीक एलईडी डीआरएल और नए डिजाइन का बंपर दिया गया है। इन दोनों कारों में थ्री-लैंप हेडलाइट सेटअप दिया गया है, लेकिन फ्रॉन्क्स में टेललाइट को मैच करने के लिए थ्री-पीस एलईडी डीआरएल दी गई है। राइडिंग के लिए टाइजर में नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें अपडेट टेललाइट्स भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्सः डिजाइन कंपेरिजन

    सीएनजी ऑप्शन

    Toyota Taisor CNG

    फ्रॉन्क्स और टाइजर में 1.2-लीटर पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया गया है जो 77.5 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इनमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। टाइजर कार में सीएनजी का ऑप्शन केवल बेस वेरिएंट ई के साथ दिया गया है, जबकि फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर में सीएनजी की चॉइस बेस वेरिएंट सिग्मा और मिड-वेरिएंट डेल्टा के साथ मिलती है। फ्रॉन्क्स के सीएनजी वेरिएंट में कई दमदार कंफर्ट फीचर भी दिए गए हैं।

    टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट

    Maruti Boosterjet Engine

    टाइजर कार में फ्रॉन्क्स वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100 पीएस/148 एनएम) भी दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, टोयोटा-बैज्ड क्रॉसओवर कार में यह इंजन ऑप्शन केवल टॉप वेरिएंट जी और वी के साथ दिया गया है। वहीं, फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन तीन वेरिएंट्स : डेल्टा+, जेटा और अल्फा के साथ मिलता है जिसके चलते यह एक लाख रुपये सस्ती कार साबित होती है।

    b टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्स vs टाटा नेक्सन vs किया सोनेट vs मारुति ब्रेजा : माइलेज कंपेरिजन

    मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर दोनों की कीमत लगभग बराबर है और इनका कंफर्ट लेवल भी एक जैसा है। आप इस कंपेरिजन के आधार पर इनमें से कौनसी कार लेना पसंद करेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्सः प्राइस कंपेरिजन

    यह भी देखेंः टोयोटा टाइजर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा टाइजर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है