• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्काजार की लॉन्चिंग कोरोना महामारी के चलते टली

    हुंडई ने देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते अल्काजार एसयूवी की लॉन्चिंग कुछ समय के लिए टाल दी है। पहले इस अपकमिंग कार को मई में लॉन्च किया जाना था। कंपनी अब इस कार को कब तक उतारेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसकी नई लॉन्च डेट की जानकारी साझा करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 26, 2021 19:36 ist
    info icon
    published onApr 26, 2021 19:36 IST
    last updated onApr 26, 2021 19:36 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई अल्काजार को मई में उतारा जाना था।
    • नई लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी जल्द ही साझा करेगी।
    • यह क्रेटा बेस्ड थ्री रो एसयूवी कार है।

    हुंडई ने देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते अल्काजार एसयूवी की लॉन्चिंग कुछ समय के लिए टाल दी है। पहले इस अपकमिंग कार को मई में लॉन्च किया जाना था। कंपनी अब इस कार को कब तक उतारेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसकी नई लॉन्च डेट की जानकारी साझा करेगी।

    हुंडई अल्कजार क्रेटा का ही थ्री रो वर्जन है। यह 5 सीटर क्रेटा से 150 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है। इसका व्हीलबेस 2610 मिलीमीटर है। अल्काजार कार को 6 सीटर और 7 सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा। इसकी थर्ड रो की सीटों को 50ः50 रेशियो में फोल्ड किया जा सकेगा जिससे इसमें ज्यादा लगेज स्पेस रखा जा सकेगा।

    Here’s Your First Look At The Hyundai Alcazar’s Interior And Rear Profile

    हुंडई अल्कजार में क्रेटा वाले ही फीचर दिए जाएंगे। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट, थर्ड रो चार्जिंग पोर्ट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए मिलेंगे। हालांकि इसमें पैनोरमिक सनरूफ फीचर नहीं मिलेगा, यह फीचर हुंडई क्रेटा में दिया गया है।

    इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीपल ड्राइव मोड (ईको, सिटी और स्पोर्ट) जैसे फीचर भी मिलेंगे। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसें मल्टीपल एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।

    यह एसयूवी कार दो इंजनः 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में मिलेगा। यही पेट्रोल इंजन एलांट्रा और ट्यूसॉन में भी मिलता है। अल्काजार में यह इंजन 159 पीएस की पावर और 191 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा जो एलांट्रा और ट्यूसॉन से 7 पीएस और 1 एनएम ज्यादा है। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

    भारत में हुंडई अल्काजार की प्राइस 13 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस हुंडई कार का कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई की स्मॉल एसयूवी कार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, टाटा एचबीएक्स को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    K
    kumar rathod
    May 2, 2021, 7:11:23 AM

    We are egarly waiting for launch of alcazar but why you people are postpone the dates and creating hype in public please mention the dates of launch

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajeev bansal
      Apr 29, 2021, 12:46:20 PM

      SEEMS TO BE VERY GOOD BUT LAUNCH IS TOO LATE I DONT KNOW WHY COMPANY IS CREATING HYPE

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        rajiv puri
        Apr 26, 2021, 8:47:19 PM

        It seems to be a very good suv

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है