• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा की सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 120 प्रतिशत तक की हुई बढ़ोतरी

    टाटा मोटर्स भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जो लगातार अपने पोर्टफोलियों में ज्यादा से ज्यादा सीएनजी कार भी शामिल कर रही है। हाल ही में टाटा ने निवेशकों के साथ सेल्स से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी साझा की है। यहां देखिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में टाटा की ईको फ्रेंडली कारों ने कैसा किया परफॉर्मः

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 03, 2024 13:36 ist
    info icon
    published onJun 03, 2024 13:36 IST
    last updated onJun 03, 2024 13:36 IST
    467 Views
    • Write a कमेंट

    Tata CNG & EV Sales Growth

    टाटा मोटर्स भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जो लगातार अपने पोर्टफोलियों में ज्यादा से ज्यादा सीएनजी कार भी शामिल कर रही है। हाल ही में टाटा ने निवेशकों के साथ सेल्स से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी साझा की है। यहां देखिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में टाटा की ईको फ्रेंडली कारों ने कैसा किया परफॉर्मः

    टाटा सीएनजी कार सेल्स

    Tata Tiago CNG

    टाटा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5.7 लाख से ज्यादा गाड़ी बेची जिनमें सीएनजी व्हीकल की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत थी। कुछ समय पहले टाटा ने अपनी ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की, जिससे अब लोगों को सीएनजी गाड़ी में बूट स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ता है। यह टेक्नोलॉजी टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज और पंच सीएनजी में दी गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले टाटा की सीएनजी कारों की सेल्स में 120 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो टाटा के अनुसार नई टेक्नोलॉजी का परिणाम है।

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्र्रोज रेसर की कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर बुकिंग हुई शुरू,जून 2024 में होगी लॉन्च

    वहीं, भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल मार्केट में सीएनजी गाड़ियों की ग्रोथ 55 प्रतिशत रही।

    टाटा इलेक्ट्रिक कार सेल्स

    Tata Nexon EV

    टाटा मोटर भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक कार कंपनी भी है, जिसका वित्तीय वर्ष 2023-24 में मार्केट शेयर 70 प्रतिशत से ज्यादा रहा। टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 48 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

    इस वित्तीय वर्ष टाटा ने 73844 इलेक्ट्रिक कार बेची, जो पैसेंजर व्हीकल की कुल सेल्स का 13 प्रतिशत है। वर्तमान में कंपनी की चार इलेक्ट्रिक कारः टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी और नेक्सन ईवी बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि आने वाले सालों में कर्व ईवी, हैरियर ईवी, सिएरा ईवी और अविन्या जैसी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च किया जाएगा।

    इस वित्तीय वर्ष भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में भी 70 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है