• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द टाटा लाएगी टियागो एनआरजी का नया एंट्री लेवल वेरिएंट

    टाटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टियागो एनआरजी के लोअर वेरिएंट एक्सटी के कुछ नए टीज़र जारी किए हैं। इस नए एंट्री लेवल वेरिएंट के साथ टियागो एनआरजी मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल हो जाएगी। वर्तमान में टियागो एनआरजी की प्राइस 6.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 01, 2022 17:52 ist
    info icon
    published onAug 01, 2022 17:52 IST
    last updated onAug 01, 2022 17:52 IST
    4.2K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago NRG

    • टियागो एनआरजी स्टैंडर्ड टियागो का क्रॉसओवर वर्जन है।
    • टाटा इस गाड़ी के नए एक्सटी वेरिएंट में फुल व्हील कवर और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम दे सकती है।
    • वर्तमान में टियागो एनआरजी की प्राइस 6.83 लाख रुपए से 7.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    टाटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टियागो एनआरजी के लोअर वेरिएंट एक्सटी के कुछ नए टीज़र जारी किए हैं। इस नए एंट्री लेवल वेरिएंट के साथ टियागो एनआरजी मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल हो जाएगी। वर्तमान में टियागो एनआरजी की प्राइस 6.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है।

    टियागो एनआरजी स्टैंडर्ड टियागो के टॉप वेरिएंट एक्सजेड+ पर बेस्ड है। यह स्टैंडर्ड टियागो का क्रॉसओवर वर्जन है, इसमें ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और सभी तरफ आकर्षक डिज़ाइन टच दिए गए हैं।

    कंपनी टियागो एनआरजी के एक्सटी वेरिएंट में स्टैंडर्ड टियागो एक्स्टी वेरिएंट वाले फीचर्स दे सकती है, जिनमें फुल व्हील कवर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कन्ट्रोल और 4-स्पीकर म्यूज़िक सिस्टम शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    टियागो एनआरजी में रेगुलर टियागो वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। यही इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन टियागो एनआरजी के नए एक्सटी वेरिएंट के साथ भी दिया जा सकता है।

    भारत में टियागो एनआरजी की प्राइस 6.83 लाख रुपए से 7.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, जबकि इसके स्टैंडर्ड वर्जन का कंपेरिजन मारुति वैगन आर और सेलेरियो से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो एनआरजी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टियागो एनआरजी

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है