• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो एनआरजी एएमटी लॉन्च, कीमत 6.15 लाख रुपये

    टियागो एनआरजी को 2018 में लॉन्च किया गया था। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। अब तक इस में केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलता था।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 28, 2019 18:29 ist
    info icon
    published onMay 28, 2019 18:29 IST
    last updated onMay 28, 2019 18:29 IST
    442 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने टियागो एनआरजी को एएमटी गियरबॉक्स से लैस कर दिया है। एएमटी का विकल्प केवल पेट्रोल इंजन के साथ रखा गया है। एनआरजी पेट्रोल एएमटी की कीमत 6.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

     

    टियागो एनआरजी

    टियागो एक्सजेड प्लस

    पेट्रोल मैनुअल

    5.7 लाख रुपये

    5.7 लाख रुपये

    पेट्रोल एएमटी

    6.15 लाख रुपये

    6.15 लाख रुपये

    डीजल मैनुअल

    6.55 लाख रुपये

    6.55 लाख रुपये

    Tata Tiago

    टियागो एनआरजी पेट्रोल में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पहले यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता था। अब इस में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी जुड़ गया है।

    टियागो एनआरजी डीज़ल इंजन में भी आती है। डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 70 पीएस की पावर और 140 एएनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो एनआरजी 2018-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है