• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन का क्रेज़ एडिशन हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 7.57 लाख रुपये से शुरू

    टाटा नेक्सन की एक लाख यूनिट बिकने के उपलक्ष्य पर कपंनी ने इसके दो स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं। इसे नेक्सन क्रेज़ और क्रेज़ प्लस नाम से पेश किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 09, 2019 19:26 ist
    info icon
    published onSep 09, 2019 19:26 IST
    last updated onSep 09, 2019 19:26 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा नेक्सन की एक लाख यूनिट बिकने के उपलक्ष्य पर कपंनी ने इसके दो स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं। इसे नेक्सन क्रेज़ (मैनुअल) और क्रेज़ प्लस (एएमटी) नाम से पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 7.58 लाख रुपये और 8.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। 

    टाटा नेक्सन क्रेज़ एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। नेक्सन के इस स्पेशल एडिशन को ड्यूल-टोन कलर में पेश किया गया है। इसकी बॉडी को ब्लैक कलर और छत को सिल्वर कलर में रखा गया है। प्रीमियम अहसास लाने के लिए कंपनी ने इसकी ग्रिल, बाहरी शीशों और व्हील पर टैंगरीन कलर के हाइलाइटर दिए हैं। मौजूदा नेक्सन से अलग बनाने के लिए कंपनी ने इसकी बूट पर क्रेज़ बैजिंग का इस्तेमाल किया है। 

    कार के केबिन में ध्यान दें तो यहां सीटों पर टैंगरीन कलर के हाइलाइटर के साथ कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है। कार में लगे एसी वेंट के चारों ओर भी इस कलर के हाइलाइटर का इस्तेमाल हुआ है। कार के दरवाजों और स्टीयरिंग व्हील पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है जो इस में नयापन लाते हैं। 

    नेक्सन क्रेज़ एडिशन में रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। रेग्यूलर मॉडल में 1.2 लीटर रेवोट्रोन पेट्रोल और 1.5 लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन का विकल्प रखा गया है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन 2017-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है