• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नज़र आया टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट अवतार

    नेक्सन,टाटा कारों के लाइनअप में इंपैक्ट 2.0 डिजाइन पर तैयार होने वाली चौथी कार है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 13, 2019 09:55 ist
    info icon
    published onAug 13, 2019 09:43 IST
    last updated onAug 13, 2019 09:55 IST
    428 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी कर रही है। फेसलिफ्ट अवतार लिए डस्टर को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    हालांकि, टेस्टिंग के दौरान नज़र आई नेक्सन फेसलिफ्ट को पूरी तरह से कवर किया गया था। फिर भी इस गाड़ी से जुड़ी छोटी मोटी जानकारियां हाथ लगी हैं।

    कवर होने के बावजूद यह साफ है कि नेक्सन का फेसलिफ्ट मॉडल इसके मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा दमदार होगा। 2020 नेक्सन के फ्रंट में नई पतली फ्रंट ग्रिल के साथ एलईडी डीआरएल से लैस शार्प लुक वाले ड्यूल बैरल हैडलैंप दिए गए हैं। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह बड़ी सेंट्रल एयरडैम के साथ फॉगलैंप दिए गए हैं और कार का बंपर भी अब नया डिज़ाइन लिए हुए है। 

    अपडेट टाटा नेक्सन के केबिन से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, उम्मीद है कि नए स्टीयरिंग व्हील, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और सनरूफ का फीचर दिया जा सकता है। इसमें सेमी डिजिटल क्लस्टर और एंबिएंट लाइटिंग का फीचर भी दिया जा सकता है। यह फीचर इससे सस्ती अल्ट्रोज़ में भी दिया गया है। 

    कार की सेफ्टी फीचर में बदलाव होने की संभावना कम है। इसमें मौजूदा मॉडल के समान ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएम के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। 

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड इंजन दिए जा सकते हैं। 

    Hyundai Venue vs Rivals: Performance Compared - Which One’s The Quickest?

    नेक्सन फेसलिफ्ट को 2020 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नेक्सन का मौजूदा मॉडल 6.59 लाख रुपये से लेकर 10.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है । लॉन्च के बाद इसका मुकाबला पहले की तरह मारुति विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और होंडा डब्ल्यूआर-वी से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है