• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर्स की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च डेट बढ़ी आगे,टाटा नेक्सन और महिंद्रा ई-एक्सयूवी300 से होगा मुकाबला

    कंपनी ने  कोविड-19 महामारी और सेमी कंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग को 2023 तक बढ़ा दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 01, 2021 20:55 ist
    info icon
    published onJul 01, 2021 20:55 IST
    last updated onJul 01, 2021 20:55 IST
    751 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स ने हाल ही में भारत में एक नर्ई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से भी कम रखे जाने की बात सामने आई थी। मगर अब

    एमजी अपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है और इसे एमजी जेडएस ईवी के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी प्राइस को कम रखने के लिए कंपनी इसमें छोटा बैट्री पैक देगी। इस नई एमजी इलेक्ट्रिक कार की प्राइस टाटा नेक्सन के बराबर रखी जा सकती है जिसकी अभी मौजूदा कीमत 15 लाख रुपये है।

    भारत में अभी एमजी की सिर्फ एकमात्र इलेक्ट्रिक कार मौजूद है जिसकी प्राइस 20.99 लाख रुपये से लेकर 24.18 लाख रुपये के बीच है। इसे 2020 में यहां लॉन्च किया गया था जिसे अच्छे खासे बिक्री के आंकड़े प्राप्त हो चुके हैं। अब तक कंपनी भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की 3000 यूनिट्स बेच चुकी है।

    यह भी पढ़ें:भविष्य में एमजी जेडएस ईवी में मिलेगी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी, देगी 500 किमी की रेंज

    बता दें कि जेडएस ईवी में 44.5 केडब्लयूएच का बैट्री पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 143 पीएस की पावर एवं 353 एनमए का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 340 किलोमीटर है।

    एमजी अपनी जेडएस ईवी में एक 73 केडब्ल्यूएच के बैट्री पैक का ऑप्शन देने की भी प्ला​निंग कर रही है जिससे ये कार 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। हालांकि अभी जेडएस ईवी का ये वर्जन आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा एमजी एक बैट्री असेंबलिंग फैक्ट्री भी शुरू करने की प्लानिंग कर रही है जो 2022 तक शुरू की जा सकती है। 

    अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है