• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी:असल में दोनों इलेक्ट्रिक कारों में से किसकी रेंज है ज्यादा? जानिए यहां

    2023 में टाटा नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया था जिसकी रेंज में इंप्ररूवमेंट भी हुआ है और साथ में दो नए वेरिएंट्स मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स पेश किए गए।

    भानु
    भानु
    Published On जून 27, 2024 11:41 ist
    info icon
    published onJun 26, 2024 14:02 IST
    last updated onJun 27, 2024 11:41 IST
    476 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV and Mahindra XUV400 EV

    2023 में टाटा नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया था जिसकी रेंज में इंप्ररूवमेंट भी हुआ है और साथ में दो नए वेरिएंट्स मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स पेश किए गए। टाटा की इस ऑल इलेक्ट्रिक सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है जिसे इस साल की शुरूआत में ही अपडेट किया गया है। हमनें इन दोनों एसयूवी कारों के लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स का रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट किया है जिसके नतीजे इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    टाटा नेक्सन ईवी लॉन्ग रेंज

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल प्रो

    बैटरी पैक

    40.5 केडब्ल्यूएच

    39.4 केडब्ल्यूएच

    पावर

    145 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    310 एनएम

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज

    465 किलोमीटर

    456 किलोमीटर

    टेस्टेड रेंज

    284.2 किलोमीटर

    289.5 किलोमीटर

    क्लेम्ड रेंज की बात करें तो इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों में से टाटा नेक्सन ईवी से ज्यादा रेंज का एडवांटेज मिलता है मगर रियल वर्ल्ड कंडीशन के हिसाब से महिंद्रा एक्सयूवी400 की रेंज ज्यादा है। इसके अलावा ऑन पेपर नेक्सन ईवी के मुकाबले एक्सयूवी400 ईवी का पावर और टॉर्क आउटपुट ज्यादा है। 

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी: पहाड़ों में किस इलेक्ट्रिक कार की परफॉर्मेंस है ज्यादा बेहतर? देखिए यहां

    फीचर्स और सेफ्टी

    2023 Tata Nexon EV Cabinटाटा की इस इलेक्ट्रिक सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स ​​​​​दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वी2एल (व्हीकल-2-लोड) और व्हीकल 2 व्हीकल फंक्शंस ​दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी ​दिए गए हैं। 

    दूसरी तरफ महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन एसी और एक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। 

    कीमत 

    टाटा नेक्सन ईवी लॉन्ग रेंज

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल प्रो

    16.99 लाख रुपये से लेकर  19.49 लाख रुपये

    17.49 लाख रुपये से लेकर  19.39 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    ये दोनों ही इलेक्ट्रिक कारें एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से ज्यादा अफोर्डेबल है। 

    ज्यादा ऑटोमोटिव अपडेट्स पाने के लिए कारदेखो के व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है