• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन सीएनजी से भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में उठा पर्दा

    टाटा ने नेक्सन सीएनजी से भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में पर्दा उठा दिया है। यह भारत की पहली कार है जिसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी की चॉइस मिलेगी। टाटा नेक्सन सीएनजी में टाटा टियागो और टाटा पंच की तरह ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 01, 2024 15:54 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2024 15:54 IST
    last updated onFeb 01, 2024 15:54 IST
    521 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon CNG

    • नेक्सन टाटा के सीएनजी लाइनअप की पांचवी कार होगी।

    • यह भारत की पहली कार है जिसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ऑप्शनल सीएनजी किट मिलेगी।

    • इसमें बूट फ्लोर के नीचे की तरफ दो अलग-अलग सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं। इसकी लगेज केपेसिटी 230 लीटर के आसपास होगी।

    • टाटा ने इसके माइलेज आंकड़ों और ट्रांसमिशन ऑप्शन से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है।

    • भारत में टाटा नेक्सन सीएनजी को 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा ने नेक्सन सीएनजी से भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में पर्दा उठा दिया है। यह भारत की पहली कार है जिसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी की चॉइस मिलेगी। टाटा नेक्सन सीएनजी में टाटा टियागो और टाटा पंच की तरह ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है।

    पावरट्रेन डिटेल

    नेक्सन सीएनजी में रेगुलर मॉडल वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अनुमान है कि नेक्सन सीएनजी में यह इंजन थोड़ा कम पावर और टॉर्क जनरेट कर सकता है। टाटा की दूसरी सीएनजी कारों की तरह ही नेक्सन सीएनजी भी सीएनजी मोड पर सीधे शुरू हो जाएगी। नेक्सन सीएनजी कार के पावर आउटपुट, माइलेज और ट्रांसमिशन ऑप्शंस से पर्दा उठना फिलहाल बाकी है।

    यह भी पढ़ें: भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन से उठा पर्दा

    कितना होगा बूट स्पेस?

    Tata Nexon CNG boot space

    नेक्सन सीएनजी में भी ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके चलते इसमें लगभग 230 लीटर बूट स्पेस मिलेगा। इस एसयूवी कार में स्पेयर व्हील को बूट फ्लोर के नीचे की तरफ फिट किया गया है।

    फीचर लोडेड सीएनजी एसयूवी

    अनुमान है कि नेक्सन सीएनजी रेगुलर मॉडल की तरह ही फीचर लोडेड कार हो सकती है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ और टच कंट्रोल के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए नेक्सन में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024ः मर्सिडीज-बेंज ईक्यूजी कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या कुछ मिलेगा खास

    संभावित लॉन्च व कीमत

    Tata Nexon CNG side

    भारत में टाटा नेक्सन सीएनजी को 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा सीएनजी से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन किया सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर से भी होगा।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है