• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नजर आई टाटा काइट-5, जल्द हो सकती है लॉन्च

    टाटा मोटर्स की नई कॉम्पैक्ट सेडान काइट-5 (कोडनेम) का पूरी तरह से तैयार मॉडल कैमरे में कैद हुआ है। जहां काइट-5 स्पॉट हुई है, वो जगह किसी डीलरशिप जैसी नज़र आती है। तस्वीरों में कार के पीछे वाले हिस्से की झलक मिली है। 

    ख़ान मो�हम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 19, 2016 18:30 ist
    info icon
    published onJul 07, 2016 12:44 IST
    last updated onJul 19, 2016 18:30 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स की नई कॉम्पैक्ट सेडान काइट-5 (कोडनेम) का पूरी तरह से तैयार मॉडल कैमरे में कैद हुआ है। जहां काइट-5 स्पॉट हुई है, वो जगह किसी डीलरशिप जैसी नज़र आती है। तस्वीरों में कार के पीछे वाले हिस्से की झलक मिली है। पीछे से यह काफी आकर्षक नजर आ रही है। संभावना है कि आगे से यह काफी हद तक टियागो हैचबैक जैसी ही होगी।

    अटकलें हैं कि यह कार का टॉप वेरिएंट है। काइट-5 की तस्वीरें बताती हैं कि कार में क्लाइमेट कंट्रोल, इंफोटेनमेंट सिस्टम, कप होल्डर वाली रियर सेंटर आर्मरेस्ट और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इंफोटेनमेंट सिस्टम भी टियागो की तुलना में थोड़ा बड़ा है, इसे देखकर लगता है कि यह टचस्क्रीन सिस्टम होगा।  

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां हाई माउंटेड स्टॉप लैंप दिया गया है, जो देखने में काफी स्टाइलिश नजर आता है। पीछे वाले बम्पर का डिजायन काफी साफ-सुथरा है। यहां नम्बर प्लेट के ऊपर क्रोम लाइन दी गई है, जिसके दोनों ओर आधे बंटे हुए टेल लैंप्स लगे हैं। कुल मिलाकर इसका रियर प्रोफाइल काफी पसंद आने वाला है। कार की विंडो पर भी क्रोम लाइनिंग दी गई हैं।

    संभावना है कि इस नई कॉम्पैक्ट सेडान में अधिकांश फीचर्स टाटा टियागो से लिए जाएंगे। इन में मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी और स्पोर्ट) के साथ ही आठ स्पीकर्स वाला हारमन का ऑडियो सिस्टम भी शामिल होगा, जो यूएसबी, ऑक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इसका बूट स्पेस 420 लीटर होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो काइट-5 में टाटा टियागो के पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, जबकि डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का इंजन आएगा। कार की शुरूआती कीमत 4.20 लाख रूपर रहने की उम्मीद है।

    काइट-5 को कंपनी ने पहली बार फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया था। खासकर पीछे की तरफ से साफ-सुथरे और आकर्षक डिजायन की वजह से इसे काफी तारीफें और सराहना मिली थीं। लॉन्चिंग के बाद इसे टाटा जेस्ट के नीचे पोजिशन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा टियागो का ऑटोमैटिक वर्जन तैयार, कैमरे में कैद हुई झलक

    सोर्स: ऑटोकार

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टाटा काइट सेडान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है