• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर टाटा ने इलेक्ट्रिक कार ऑनर्स के लिए शुरू किया नया प्रोग्राम, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

     ये एक लिमिटेड रेफरल प्रोग्राम है जिसमें कुछ रिवॉर्ड्स शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 08, 2023 12:24 ist
    info icon
    published onJun 08, 2023 12:24 IST
    last updated onJun 08, 2023 12:24 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा का ये रेफरल प्रोग्राम 13 शहरों में हुआ लाइव
    • कस्टमर्स को आईसलैंड और माचु पिचु जैसी लोकेशंस पर ट्रैवल पैकेज जीतने का दिया जा रहा है मौका
    • ईनाम में होटल ताज में 4 कोर्स मेन्यू का डाइनिंग एक्सपीरियंस लेने का मौका भी है शामिल

    विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के मौके पर टाटा ने अपने इलेक्ट्रिक कार मालिकों को रिवॉर्ड देने के लिए ‘इवॉल्व‘ नाम से एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है। ये एक लिमिटेड रेफरल प्रोग्राम है जिसमें कुछ रिवॉर्ड्स शामिल है। ये कस्टमर इंगेजमेंट प्रोग्राम भारत में 13 शहरों में शुरू किया गया है जिनमें दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, कोच्चि, जयपुर, तिरुवनंतपुरम, कोयम्बटूर, विशाखापत्तनम शामिल है। 

    इस प्रोग्राम का प्रमुख उद्देश्य मौजूदा ईवी ओनर्स का टाटा को नए ईवी कस्टमर्स रेफर करना है। अच्छे रेफरल्स के लिए कंपनी अपने मौजूदा ईवी कस्टसर्म को आईसलैंड और माचु पिचु का इंटरनेशनल ट्रैवल पैकेज, पर्सनलाइज्ड फाइन डाइनिंग एक्सपीरियंस और ग्रैंड स्लैम लाइव देखने का मौका देगी। इस इवॉल्व प्रोग्राम में मेंबर्स के लिए एक्सपेरिमेंटल ड्राइव्स भी रखी गई है। 

    Tata Nexon EV Max

    बता दें कि इस वक्त टाटा भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है जिसके लाइनअप में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां: नेक्सन ईवी, टियागो ईवी और टिगॉर ईवी मौजूद है। नेक्सन ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट नेक्सन ईवी मैक्स को हाल ही में एक प्रमुख अपडेट दिया गया है जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 

    यह भी पढ़ेंः टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट पहली बार कैमरे में हुई कैद, कुछ प्रमुख जानकारियां आई सामने

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rakesh kumar
    Jun 9, 2023, 12:35:29 AM

    rakeshbishnoi.in

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है