• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी के बेस वेरिएंट एक्साइट पर इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए ए​क नजर

    विंडसर एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार है जिसे तीन वेरिएंट्स: एक्साइट,एक्सक्लूसिव और एसेंस में पेश किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 17, 2024 20:02 ist
    info icon
    published onSep 17, 2024 17:28 IST
    last updated onSep 17, 2024 20:02 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV

    एमजी विंडसर ईवी को हाल ही में लॉन्च किया गया है जिलकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये  (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। 7 तस्वीरों के जरिए जानिए कैसा है इसका बेस वेरिएंट एक्साइट:

    फ्रंंट 

    MG Windsor EV Excite Variant Front

    एंट्री लेवल एक्साइट का फ्रंट इसके टॉप वेरिएंट जैसा ही लगता है। इसमें टॉप वेरिएंट की तरह कनेक्टेड एलईडी डीआरएल,इल्यूमिनेटेड एमजी लोगो और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है। यहां तक कि इसके बंपर का लुक इसके दूसरे वेरिएंट्स जैसा ही है मगर इसमें टॉप वेरिएंट की तरह क्रोम फिनिशिंग वाली स्किड प्लेट नहीं दी गई है। 

    साइड

    MG Windsor EV Excite Variant Side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में टॉप वेरिएंट के मुकाबले कुछ अंतर नजर आता है। इसमें क्रोम फिनिश्स वाली विंडो बेल्टलाइन नहीं दी गई है। हालांकि इसमें फ्लश स्टाइल डोर हैंडल्स दिए गए हैं और इसमें दूसरे वेरिएंट्स की तरह फेंडर पर चार्जिंग फ्लैप दिया गया है। 

    MG Windsor EV Excite Variant Alloys

    इसके अलावा इसमें 17 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं और इसके साथ स्टाइलिश व्हील कवर्स दिए गए हैं। 

    रियर 

    MG Windsor EV Excite Variant Rear

    विंडसर ईवी के एक्साइट वेरिएंट का रियर टॉप वेरिएंट जैसा ही लगता है जहां कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है साथ ही यहां बंपर पर ब्लैक स्किड प्लेट दी गई है। 

    इंटीरियर

    MG Windsor EV Excite Variant Dashboard

    विंडसर ईवी के एंट्री लेवल वेरिएंट में केबिन के चारों ओर गोल्डन इंसर्ट्स के साथ ऑल ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। फ्रंट में आर्मरेस्ट को छोड़कर इसके डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील को लैदरेट फिनिशिंग नहीं दिया गया है। यहां तक कि इसकी सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    MG Windsor EV Excite Variant Rear Seats

    इसमें रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं और इसकी रियर सीट्स 135 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती है। इसकी रियर सीटें 60:40 के अनुपात में फोल्ड भी हो सकती है। विंडसर ईवी के इस वेरिएंट में पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दी गई है। 

    MG Windsor EV Excite Variant Touchscreen

    फीचर्स की बात करें तो एक्साइट वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, छोटा 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक,ऑल 4 डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  विंडसर ईवी एक्साइट में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    पावरट्रेन और रेंज

    इस बेस वेरिएंट में 30 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    पैरामीटर

    एमजी विंडसर ईवी

    पावर

    136 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    बैटरी पैक

    38 केडब्ल्यूएच

    सर्टिफाइड रेंज

    331 किलोमीटर

    50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग (10 से 80 प्रतिशत)

    55 मिनट


    एमआईडीसी::मॉडिफाइड इंडियन ड्राइव साइकिल

    एमजी विंडसर ईवी को काफी तरीकों से चार्ज किया जा सकता है जो इस प्रकार से है::

    चार्जर 

    चार्जिंग टाइम

    3.3 केडब्ल्यू एसी चार्जर

    13.8 घंटे

    7.4 केडब्ल्यू एसी फास्ट चार्जर

    6.5 घंटे

    50 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर

    55 मिनट

     इस कार के साथ एमजी ने एक यूनीक बैटरी रेंटल ओनरशिप स्कीम निकाली है जिसे बैटरी एज ए सर्विस नाम दिया गया है।

    कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी को एमजी जेडएस ईवी और टाटा कर्व ईवी के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। इसके अलावा इसे टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के विकल्प के तौर पर भी खरीदा जा सकता है। इस प्राइस रेंज इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी रहेगी।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है