• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर बैटरी रेंटल स्कीम: क्या भारत में सफल हो पाएगी ये अनूठी योजना? हमारे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की ये रही राय

    विंडसर एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ईवी है जिसकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये (इंट्रोक्ट्री एक्स-शोरूम) है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 16, 2024 13:16 ist
    info icon
    published onSep 16, 2024 13:16 IST
    last updated onSep 16, 2024 13:16 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV

    हाल ही में भारत में एमजी विंडसर ईवी को लॉन्च किया गया है जो कि यहां एमजी जेडएस ईवी और एमजी कॉमेट ईवी के बाद कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इस कार के साथ एमजी ने एक यूनीक बैटरी रेंटल ओनरशिप स्कीम निकाली है जिसे बैटरी एज ए सर्विस नाम दिया गया है। 

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    क्या है बैटरी एज अ सर्विस?

    बैटरी एज अ सर्विस एक बैटरी रेंटल प्रोग्राम है जिसके तहत आप बैटरी को जितना इस्तेमाल करेंगे उसी हिसाब से आपसे पैसे लिए जाएंगे। इसका मतलब ये हुआ कि जब आप ये कार खरीदेंगे तो आपको सिर्फ उसी के पैसे देेने होंगे ना कि बैटरी के। बैटरी पैक की कॉस्ट आपसे रेंटल फी के तौर पर चार्ज की जाएगी जो कि 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से हे। हालांकि आपको बैटरी चार्ज करने के लिए अतिरिक्त पैसे भी देने होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप विस्तार से हमारा बैटरी एज अ सर्विस पर लिखा ये आर्टिकल पढ़ सकते हैं। 

    इस स्कीम के बारे में कारदेखो की इंस्टाग्राम ऑडियंस की क्या है राय?

    हमने इस बैटरी रेंटल स्क्रीम को लेकर कारदेखो के इंस्टग्राम अकाउंट पर पर एक पोल कंडक्ट किया जहां 5,629 लोगों में से 51 प्रतिशत लोगों का ये मानना था कि ऐसी स्कीम भारत में काम नहीं करेगी। 

    एमजी विंडसर ईवी: बैटरी पैक और रेंज

    एमजी विंडसर ईवी के स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    पैरामीटर

    एमजी विंडसर ईवी

    पावर

    136 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    बैटरी पैक

    38 केडब्ल्यूएच

    सर्टिफाइड रेंज

    331 किलोमीटर

    50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग (10 से 80 प्रतिशत)

    55 मिनट


    एमआईडीसी::मॉडिफाइड इंडियन ड्राइव साइकिल

    एमजी विंडसर ईवी को काफी तरीकों से चार्ज किया जा सकता है जो इस प्रकार से है::

    चार्जर 

    चार्जिंग टाइम

    3.3 केडब्ल्यू एसी चार्जर

    13.8 घंटे

    7.4 केडब्ल्यू एसी फास्ट चार्जर

    6.5 घंटे

    50 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर

    55 मिनट

    फीचर्स

    MG Windsor EV gets a 15.6-inch touchscreen

    इस नई एमजी इलेक्ट्रिक कार में 15.6-इंच टचस्कीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो भारत में उपलब्ध एमजी कार में अब तक की सबसे बड़ी यूनिट है। विंडसर ईवी में 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड फ्रंट सीटें, पावर्ड टेलगेट, और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी को एमजी जेडएस ईवी और टाटा कर्व ईवी के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। इसके अलावा इसे टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के विकल्प के तौर पर भी खरीदा जा सकता है। इस प्राइस रेंज इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी रहेगी।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है