• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चेंगडू मोटर शो में फेसलिफ्ट सुज़ुकी सियाज़ से उठा पर्दा

    होंडा सिटी और नई हुंडई वरना को देगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 28, 2017 15:02 ist
    info icon
    published onAug 28, 2017 15:02 IST
    last updated onAug 28, 2017 15:02 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    सुज़ुकी ने चीन में आयोजित चेंगडू मोटर शो-2017 के दौरान फेसलिफ्ट सियाज़ से पर्दा उठाया है, यहां इसे एलिवियो प्रो नाम से जाना जाता है। मौजूदा एलिवियो और सियाज़ का डिजायन काफी हद तक मिलता-जुलता है, ऐसे में नई एलिवियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज़ कैसी होगी।

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    कुछ समय पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि फेसलिफ्ट सियाज़ को भारत में इस साल के अंत तक उतारा जाएगा, लेकिन अब लगता है कि इसे अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 के दौरान पेश किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि डिजायन और फीचर के मामले में भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज चीन में पेश की गई एलिवियो से मिलती-जुलती होगी। फेसलिफ्ट सियाज़ में एलिवियो की तरह 1.6 लीटर इंजन नहीं मिलेगा।  

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    कुछ समय पहले सुज़ुकी एलिवियो प्रो को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, इस में नया फ्रंट बंपर, दो भागों में बंटी फ्रंट ग्रिल, नया ड्यूल-टोन रियर बंपर, नए 16 इंच अलॉय व्हील और एलईडी टेललैंप्स दिए गए थे।

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    एलिवियो प्रो का केबिन काफी आकर्षक है, इस में छह एयरबैग, पडल शिफ्टर्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है। भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज़ की बात करें तो इस में एलईडी हैडलैंप्स आ सकते हैं। इंजन में बदलाव होने की संभावना कम ही है। संभावना है कि मुकाबले में बेहतर बनाए रखने के लिए कंपनी फेसलिफ्ट सियाज़ को दूसरी कारों की तुलना में कम कीमत पर उतार सकती है।

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    Maruti Suzuki Ciaz Facelift

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है