• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट से उठा पर्दा

    अर्टिगा स्पोर्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से ज्यादा दमदार बनाते हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अगस्त 03, 2018 15:13 ist
    info icon
    published onAug 03, 2018 15:13 IST
    last updated onAug 03, 2018 15:13 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Ertiga Sport

    सुज़ुकी ने गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो-2018 (जीआईआईएएस) में अर्टिगा स्पोर्ट से पर्दा उठाया है। अर्टिगा स्पोर्ट में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से ज्यादा दमदार बनाते हैं।

    Suzuki Ertiga Sport

    अर्टिगा स्पोर्ट में नई मैश ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां सस्पेंशन सेटअप को थोड़ा नीचे रखा गया है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के व्हील दिए गए हैं, इन पर 225/40 क्रॉस-सेक्शन टायर चढ़े हैं। साइड स्कर्ट पर सुज़ुकी स्पोर्ट बैजिंग भी दी गई है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां बुमरेंग शेप वाली टेललाइटें, बड़ा स्पॉइलर और फॉक्स डिफॉगर दिया गया है।

    Suzuki Ertiga Sport

    भारत की बात करें तो यहां कंपनी जल्द ही दूसरी जनरेशन की अर्टिगा लॉन्च करने वाली है। भारत में नई अर्टिगा को दिवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा। नई अर्टिगा को नए हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इस में सुज़ुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी आएगी।

    नई अर्टिगा को मारूति के प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा। इस आउटलेट पर अभी कंपनी की इग्निस, बलेनो, सियाज़ और एस-क्रॉस कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अर्टिगा स्पोर्ट को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भारत में इसे उतारने की संभावनाएं कम ही हैं।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ 2018 मारूति अर्टिगा का केबिन

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    s
    sumeet bhaskar
    Jan 6, 2021, 5:50:06 PM

    Awesome but now we are in 2021..where I can check the Sporty Model ?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      roshan mutha
      Jan 7, 2020, 10:29:43 PM

      Will Ertiga sport version of 7 seater is launching in India or not... I'm not getting any kind of response from Maruti

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है