• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई ऑडी टीटी आरएस कैब्रियोलेट, रेस ट्रैक पर आई नजर

    ऑडी की ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक न्योबोरग्रिंग पर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह ऑडी की पूरी तरह से नई कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार है, जिसका इंजन आगे की तरफ दिया गया है। ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट में पहले वाला ही 2.5 लीटर का 5 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, लेकिन इसके पावर आउटपुट को बढ़ाया गया है। नई टीटी आरएस कैब्रियोलेट की ताकत 400 पीएस की और टॉर्क 550 एनएम का है। ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट का मुकाबला बीएमडब्ल्यू जेड4 और मर्सिडीज़ की एएमजी एसएलसी-43 से होगा। इस के भारत आने की बात करें तो अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसे भारत में उतारा जाएगा या नहीं।

    मनीष
    मनीष
    Published On मार्च 18, 2016 16:24 ist
    info icon
    published onMar 18, 2016 16:24 IST
    last updated onMar 18, 2016 16:24 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Audi TT RS Cabriolet

    ऑडी की ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक न्योबोरग्रिंग पर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह ऑडी की पूरी तरह से नई कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार है, जिसका इंजन आगे की तरफ दिया गया है। ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट में पहले वाला ही 2.5 लीटर का 5 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, लेकिन इसके पावर आउटपुट को बढ़ाया गया है। नई टीटी आरएस कैब्रियोलेट की ताकत 400 पीएस की और टॉर्क 550 एनएम का है।
    ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट का मुकाबला बीएमडब्ल्यू जेड4 और मर्सिडीज़ की एएमजी एसएलसी-43 से होगा। इस के भारत आने की बात करें तो अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसे भारत में उतारा जाएगा या नहीं।

    Audi TT RS Cabriolet

    पावर और टॉर्क के अलावा इसमें ऑडी का क्वात्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। इसमें सिक्स स्पीड या 8 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। यह ट्रांसमिशन इसे रेस ट्रैक अच्छा परफॉर्मेंस करने की क्षमता देगा। आरामदायक ड्राइविंग के लिए के  एस ट्रॉनिक ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    ऑल न्यू टीटी आरएस कैब्रियोलेट में इलेक्ट्रिकली खुलने और बंद होने वाली कैनवास रूफ (छत) दी गई है।  इसमें बड़े अलॉय व्हील, चौड़े एयर वेंट्स, नए डिजायन का बंपर, ओवल साइज़ के टेललैंप्स, रियर डिफ्यूजर और नई सिंगल फ्रेम वाली हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है।  यह सभी फीचर कार काफी दमदार बनाते हैं।

    सोर्सःऑटोब्लॉग

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    ऑडी टीटी 2012-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है