• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई स्कोडा विजन आईएन,हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा मुकाबला

    टेस्टिंग के दौरान इसका साइड प्रोफाइल ही नजर आया है जो भी पूरी तरह से कवर था मगर,इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये यहां से अपने कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी लग रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 26, 2020 18:34 ist
    info icon
    published onOct 26, 2020 18:34 IST
    last updated onOct 26, 2020 18:34 IST
    5.2K Views
    • Write a कमेंट

    • स्कोडा विजन आईएन को पहली बार रेगुलर टेस्टिंग के दौरान किया गया स्पॉट
    • विजन आईएन एसयूवी का मार्केट अभी नहीं किया गया तय
    • एलईडी लाइटिंग,10.1 इंच टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर जैसे दिए गए हैं फीचर्स
    • 1.0 लीटर टीएसआई और 1.5 लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल का मिलेगा ऑप्शन
    • हुंडई क्रेटा,किया सेल्टोस और निसान किक्स से होगा मुकाबला

    स्कोडा 2021 के मध्य तक कॉम्पैक्ट एसयूवी विजन आईएन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी को अब टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसे इस साल की शुरूआत में शोकेस भी किया गया था। इसके प्रोडक्शन मॉडल का नाम विजन आईएन ना होकर कोई दूसरा ही होगा। 

    फोटोज़ पर गौर करें तो इसमें डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स,अंदाजन 17 इंच के अलॉय व्हील्स,टर्न इंडिकेटर्स के साथ ओआरवीएम,बड़ी विंडो और रूफ रेल्स नजर आ रही हैं। इसके अलावा विजन आईएन में टेलगेट पर स्कोडा नाम के लैटर्स और एलईडी टेललैंप्स भी मिलना लगभग तय हैं जो फिलहाल इस फोटो में नजर नहीं आ रहे हैं। 

    एमक्यूबी एओ आईएन प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली विजन आईएन की मैन्यूफैक्चरिंग स्कोडा फोक्सवैगन के पुणे और औरंगाबाद स्थित प्लांट्स में होगी और ऐसा लग रहा है कि इसका ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी में केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा ऐसे में इसमें 1.0 लीटर टीएसआई इंजन (110पीएस/175एनएम) और 1.5-लीटर टीएसआई(147पीएस/250एनएम) का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसमें 1.0 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल के साथ साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी जा सकती है वहीं 1.5 लीटर इंजन के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स ​मिल सकता है। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को टक्कर देंगी स्कोडा-फोक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, साल के आखिर तक शुरू होगा इनका प्रोडक्शन

    Skoda Vision IN Concept Revealed. 2021 Production SUV To Take On Kia Seltos, Hyundai Creta

    कॉम्पैक्ट एसयूवी में दूसरी कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए स्कोडा विजन आईएन में काफी सारे फीचर्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इसमें फोक्सवैगन ग्रूप का लेटेस्ट 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,10.25 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर,इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    लॉन्च के बाद स्कोडा विजन आईएन का मुकाबला हुंडई क्रेटा,किया सेल्टोस,निसान किक्स और फोक्सवैगन टाइगन से होगा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है