• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंतजार खत्म... कल लॉन्च होगी स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट

    स्कोडा रैपिड का फेसलिफ्ट अवतार गुरूवार यानी 3 नवम्बर को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 02, 2016 20:35 ist
    info icon
    published onNov 02, 2016 20:35 IST
    last updated onNov 02, 2016 20:35 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा रैपिड का फेसलिफ्ट अवतार गुरूवार यानी 3 नवम्बर को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से होगा।

    डिजायन में सबसे ज्यादा बदलाव इसके अगले हिस्से में हुआ है। आगे से यह तीसरी जनरेशन की फाबिया से मिलती-जुलती है। इसमें कई अतिरिक्त फीचर भी जोड़े गए हैं।

    केबिन में ज्यादा बदलाव होने की संभावना कम ही है। यहां नया टचस्क्रीन वाला मिररलिंक सिस्टम, नए सीट कवर, रिवर्स कैमरा, ऑटोमैटिक डे-नाइट रियर व्यू मिरर और ऑटोमैटिक वाइपर्स दिए जा सकते हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में मिलेगी। इसके डीज़ल वेरिएंट में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन मिलेगा। संभावना है कि इसमें फॉक्सवेगन एमियो वाला 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन आ सकता है। इसकी पावर 110 पीएस है। पेट्रोल वेरिएंट में पहले वाला 1.6 लीटर का इंजन मिलेगा। इसकी पावर 103 पीएस और टॉर्क 153 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। वहीं पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक और डीज़ल वेरिएंट में 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है