• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा ने दिखाई पहली इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट की झलक

    विज़न ई कॉन्सेप्ट को फॉक्सवेगन ग्रुप के नए एमईबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 27, 2017 17:56 ist
    info icon
    published onMar 27, 2017 17:56 IST
    last updated onMar 27, 2017 17:56 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट की झलक दिखाई है, इसे अगले महीने होने वाले ऑटो शंघाई-2017 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल इसे विज़न ई नाम दिया गया है, इसे फॉक्सवेगन ग्रुप के नए एमईबी (मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव) प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।

    विज़न ई कॉन्सेप्ट की झलक दिखाने के अलावा कंपनी ने इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसे क्रॉसओवर जैसा लुक दिया गया है, यह स्कोडा की नई डिजायन थीम पर बनी होगी। तस्वीर को गौर से देखें तो यह तो स्कोडा की पहली फुल साइज एसयूवी कोडिएक जैसी नज़र आती है।

    बात करें फॉक्सवेगन ग्रुप के एमईबी प्लेटफार्म की तो इसे पिछले साल सितम्बर महीने में पेरिस मोटर शो-2016 में फॉक्सवेगन आई.डी. कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया गया था। यह प्लेटफार्म खासतौर पर इलेक्ट्रिक कारों के लिए तैयार किया गया है, संभावना है कि विज़न ई भी इसी प्लेटफार्म पर बन सकती है। फॉक्सवेगन से मिली जानकारी के अनुसार आई.डी. कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन साल 2020 में आएगा और विज़न ई का प्रोडक्शन वर्जन भी साल 2020 के आसपास आ सकता है, हालांकि इसका नाम अलग हो सकता है। कीमत के हिसाब से आई.डी. कॉन्सेप्ट, विज़न ई कॉन्सेप्ट के नीचे पोजिशन होगा। इसकी रेंज 400 से 600 किलोमीटर की होगी, 80 फीसदी चार्ज होने में इसे सिर्फ 30 मिनट लगेंगे।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है