• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है स्कोडा कुशाक 1.5 टर्बो पेट्रोल मैनुअल, जानिए यहां

    स्कोडा कुशाक एसयूवी जून 2021 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह उन दो में से एक कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन) ऑप्शनल दिया गया है। फोक्सवेगन टाइगन की तरह ही कुशाक में भी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जो माइलेज को सुधारता है। हाल ही में हमने कुशाक के 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को चलाकर देखा है। तो हकीकत में यह कार कितना माइलेज देती है, जानेंगे यहां:- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 27, 2021 16:14 ist
    info icon
    published onOct 27, 2021 11:44 IST
    last updated onOct 27, 2021 16:14 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा कुशाक एसयूवी जून 2021 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह उन दो में से एक कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड एमटी (स्टैंडर्ड) और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स (ऑप्शनल) दिया गया है। फोक्सवैगन टाइगन की तरह ही कुशाक में भी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जो इसकी माइलेज को सुधारती है। हाल ही में हमने कुशाक के 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल को चलाकर देखा है। तो हकीकत में यह कार कितना माइलेज देती है, जानेंगे यहां:- 

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    पावर

    150 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम  

    एनएम  

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज

    17.95 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    12.99 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    17.51 किलोमीटर/लीटर

    हमारे अनुमान के मुताबिक स्कोडा की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार का 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल एमटी इंजन सिटी में एआरएआई माइलेज को नहीं छू सका। इस गाड़ी का माइलेज फिगर सिटी में कंपनी के बताए गए आंकड़ों से 5 किलोमीटर/लीटर कम रहा। वहीं, यह गाड़ी हाइवे पर एआरएआई माइलेज रेंज से थोड़ा सा पीछे रही। हाइवे पर इसका माइलेज फिगर एआरएआई आंकड़ों से 0.5 किलोमीटर/लीटर कम का रहा। 

    स्कोडा कुशाक के माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार हैंः-

     

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    माइलेज

    14.91 किलोमीटर प्रति लीटर

    16.1 किलोमीटर प्रति लीटर

    13.88 किलोमीटर प्रति लीटर

    अगर आपका ज्यादा वक्त सिटी ड्राइविंग में बीतता है तो आप इससे 14 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं, हाईवे पर ज्यादा ड्राइविंग करने वालों को यह कार सिटी से करीब 2.5 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा का माइलेज दे सकती है। सिटी और हाईवे दोनों जगह बराबर ड्राइविंग करने पर इससे 15 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की उम्मीद की जा सकती है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी चलाने के तौर तरीके, गाड़ी की कंडिशन और सड़क की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। ऐसे में हो सकता है कि आपकी कुशाक 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी हमारे बताए आंकड़ों से कम-ज्यादा माइलेज भी दे।

    यह भी पढ़ें : असल में कितना माइलेज देती है फोक्सवैगन टाइगन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल, जानिए यहां 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है