• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफरः जनवरी 2024 में ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर और सेलेरियो पर पाएं 42,000 रुपये तक की छूट

    जनवरी 2024 में मारुति ब्रेजा और मारुति अर्टिगा को छोड़कर सभी एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 15, 2024 16:02 ist
    info icon
    published onJan 15, 2024 15:57 IST
    last updated onJan 15, 2024 16:02 IST
    472 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ब्रेजा और मारुति अर्टिगा को छोड़कर सभी एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं

    Maruti Arena January 2024 Offers

    • मारुति ऑल्टो के10, एस-प्रेसो और सेलेरियो पर अधिकतम 42,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • वैगन आर और स्विफ्ट पर 39,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • मारुति डिजायर पर सबसे कम 10,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर्स जनवरी के अंत तक मान्य हैं।

    यदि आप जनवरी 2024 में नई मारुति कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महीने मारुति ब्रेजा एसयूवी और मारुति अर्टिगा एमपीवी को छोड़कर कंपनी के सभी एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां देखें मारुति की एरीना कारों पर मिल रहे सभी डिस्काउंट ऑफर्स:

    मारुति ऑल्टो800

    Maruti Alto 800

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कुल 

    15,000 रुपये तक 

    • मारुति ऑल्टो 800 पर केवल 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • यह ऑफर इस एंट्री-लेवल हैचबैक कार (बंद हो चुकी) के बचे हुए स्टॉक पर ही दिए जा रहे हैं। यह ऑफर ऑल्टो800 कार के बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट के साथ मिल रहा हैं।

    • बंद होने के दौरान मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये के बीच थी।

    मारुति ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    23,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    42,000 रुपये तक 

    • यह फायदे इस हैचबैक कार के पेट्रोल एएमटी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। वहीं, इस गाड़ी के बाकी सभी वेरिएंट्स पर 18,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    23,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    42,000 रुपये तक 

    • एस-प्रेसो के पेट्रोल एएमटी वेरिएंट्स पर ऑल्टो के10 वाले ही फायदे मिल रहे हैं। 

    • इस गाड़ी के बाकी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2024 के आखिर तक किया जाएगा लॉन्च 

    मारुति ईको 

    Maruti Eeco

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    24,000 रुपये तक 

    • यह फायदे मारुति ईको के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।

    • इस गाड़ी के एम्बुलेंस वर्जन पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • मारुति की इस वैन की कीमत 5.27 लाख रुपये से 6.53 लाख रुपये के बीच है। 

    मारुति वैगन आर

    Maruti Wagon R

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    39,000 रुपये तक 

    • मारुति वैगन आर पर 39,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स पर एक जैसा नकद डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • यदि आपकी कार सात साल से कम पुरानी है तो आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा। वहीं, अगर आपकी कार सात साल से ज्यादा पुरानी है तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा। 

    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    23,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    42,000 रुपये तक 

    • ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो की तरह सेलेरियो के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 42,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    • इस गाड़ी के बाकी वेरिएंट्स पर 18,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट बाकी सभी वेरिएंट्स पर एक जैसे रखे गए हैं। 

    • मारुति सेलेरियो की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    39,000 रुपये तक 

    • मारुति स्विफ्ट पर वैगनआर जैसे ही फायदे मिल रहे हैं, लेकिन इसके सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • यदि आप सात साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई स्विफ्ट लेते हैं तो आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा, जबकि सात साल से ज्यादा पुरानी कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल सकेगा। 

    • ग्राहक 3,400 रुपये की स्विफ्ट स्पेशल एडिशन किट भी हासिल कर सकते हैं।

    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: क्या नई सुजुकी स्विफ्ट अपने पुराने मॉडल और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से देगी ज्यादा माइलेज और पावर आउटपुट, जानिए यहां

    मारुति डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    10,000 रुपये तक 

    • मारुति की इस सेडान कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • मारुति डिजायर की कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    नोट: यह डिस्काउंट ऑफर्स लोकेशन और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी पढ़ेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है