• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो इंडिया 2020 तक उतारेगी सब-4 मीटर एसयूवी, मारुति विटारा ब्रेज़ा को देगी टक्कर

    रेनो इंडिया के कार लाइनअप में इस अपकमिंग कार को ट्राइबर और डस्टर के बीच में पोजिशन किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 27, 2019 19:09 ist
    info icon
    published onDec 27, 2019 16:36 IST
    last updated onDec 27, 2019 19:09 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Renault’s Maruti Vitara Brezza Rival Coming In The Second Half Of 2020

    • रेनो इंडिया के कार लाइनअप में अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी को ट्राइबर और डस्टर के बीच में किया जाएगा पोजिशन
    • 2020 ऑटो एक्सपो में दिख सकती है झलक 
    • ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का मिल सकता है विकल्प
    • हुंडई वेन्यू की तरह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का मिल सकता है फीचर
    • 7 से 10 लाख रुपये के प्राइस ब्रेकेट पर की जा सकती है लॉन्च 

    भारत में अगले साल से बीएस6 नॉर्म्स (BS-6) लागू होने जा रहे हैं जिसे देखते हुए रेनो इंडिया (Renault India) कुछ खास योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में एचबीसी (Renault HBC) कोडनेम वाली सब-4 मीटर एसयूवी (Sub-4 Meter SUV) भी शामिल है जिसे कंपनी 2020 की दूसरी छमाही तक लॉन्च करेगी। 

    रेनो इंडिया के कार लाइनअप (Renault India Car Lineup) में इस अपकमिंग कार को ट्राइबर और डस्टर के बीच में पोजिशन किया जाएगा और ये ट्राइबर वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार की जाएगी। रेनो मोटर्स (Renault Motors) इसे 2020 ऑटो एक्सपो (2020 Auto Expo) में शोकेस कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें: अप्रैल 2020 तक बंद होगी रेनो लॉजी

    माना जा रहा है कि इसमें रेनो ट्राइबर (Renault Triber) वाला 1.0 लीटर,3-सिलेंडर इंजन का टर्बोचार्ज्ड वर्जन दिया जा सकता है। बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद अपनी कारों में डीज़ल इंजन देना बंद करने का ऐलान करने वाली कंपनियों में से रेनो मोटर्स इंडिया भी शामिल है। ऐसे में इस अपकमिंग रेनो कार (Upcoming Renaults Car) में डीज़ल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इसके अलावा माना ये भी जा रहा है कि कंपनी इस कार में रेनो क्विड (Renault Kwid) और डस्टर (Renault Duster) की तरह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे सकती है। कंपनी जल्द ही अपनी ट्राइबर में भी इस ऑप्शन को शामिल करेगी। 

    Renault’s Maruti Vitara Brezza Rival Coming In The Second Half Of 2020

    रेनो की इस गाड़ी में हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) और किया क्यूवायआई (QYI) की तरह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (Connected Car Technology) का फीचर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें ट्राइबर की तरह​ 8 इंच की डिस्प्ले के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया जा सकता है। माना ये भी जा रहा है कि इस कार में दिए जाने वाले लगभग सभी फीचर्स रेनो ट्राइबर जैसे ही होंगे। 

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर के फिर बढ़े दाम, 10 हजार रुपये तक महंगी हुई ये कार

    रेनो एचबीसी की प्राइस 6 लाख से लेकर 9 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।  इस कार का कंपेरिज़न मारुति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा (Maruti Suzuki Vitara Breza), हुंडई वेन्यू, फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford Ecosport), महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) जैसी पॉपुलर कारों से है।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 मारुति विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, क्या इस बार मिलेगा इसमें सनरूफ का फीचर?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है