• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ट्राइबर के फिर बढ़े दाम, 10 हजार रुपये तक महंगी हुई ये कार

    रेनो इंडिया ने एक बार फिर ट्राइबर के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इसके आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सज़ेड वेरिएंट की कीमत में 10 हज़ार रुपये का इजाफा किया है। वहीं इसके बेस वेरिएंट आरएक्सई की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 16, 2019 14:04 ist
    info icon
    published onDec 16, 2019 13:59 IST
    last updated onDec 16, 2019 14:04 IST
    329 Views
    • Write a कमेंट

    • ट्राइबर के बेस वेरिएंट की कीमत में नहीं हुआ इजाफा
    • नई कीमत 4.95 लाख रुपये से 6.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच
    • 2020 तक ट्राइबर में मिल सकता है एएमटी का ऑप्शन, बीएस6 इंजन से होगी लैस 

    रेनो इंडिया ने एक बार फिर अपनी सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इसके आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सज़ेड वेरिएंट की कीमत में 10 हज़ार रुपये का इजाफा किया है। वहीं इसके बेस वेरिएंट आरएक्सई की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में इसकी शुरूआती कीमत अभी भी 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ही रहेगी।

    रेनो ट्राइबर की नई प्राइस लिस्ट इस प्रकार है:- 

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    आरएक्सई

    4.95 लाख रुपये

    4.95 लाख रुपये

    -

    आरएक्सएल

    5.49 लाख रुपये

    5.59 लाख रुपये

    10,000 रुपये

    आरएक्सटी

    5.99 लाख रुपये

    6.09 लाख रुपये

    10,000 रुपये

    आरएक्सज़ेड

    6.53 लाख रुपये

    6.63 लाख रुपये

    10,000 रुपये

    रेनो ने करीब एक महीने पहले भी ट्राइबर के दाम बढ़ाए थे। एक महीने पहले टायरों की साइज़ को अपग्रेड करने के चलते इसके टॉप वेरिएंट आरएक्सज़ेड की प्राइस 4000 रुपये बढ़ाई गई थी। टायर के अलावा कंपनी ने ट्राइबर के टॉप वेरिएंट में और कोई अपडेट नहीं किए थे। रेनो ट्राइबर में 1.0 लीटर बीएस4 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी जल्द ही ट्राइबर में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें: ऑन-रोड कितना माइलेज देती है रेनो ट्राइबर, जानें यहां


    जनवरी 2020 में रेनो ट्राइबर की प्राइस फिर से बढ़ाई जा सकती है। इसका पहला कारण ये है कि कंपनी इसके इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड करेगी और दूसरा कारण ये है कि नए साल पर सभी कंपनियां अपनी कारों की कीमत में इजाफा करती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल इसकी प्राइस 15 से 20 हज़ार रुपये तक बढ़ सकती है।

    यह भी पढ़ें: रेनो क्विड vs रेनो ट्राइबर : जानिए किस कार को चुनना है बेहतर विकल्प

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है