• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने रूस में बंद किए अपने ऑपरेशंस

    रेनो ने रूस में अपने ऑपरेशंस बंद कर दिए है। साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वह सरकार को क्रमशः रेनो रशिया और एव्टोवाज़ (रशियन ऑटोमोटिव ब्रांड) में अपने 100 प्रतिशत और लगभग 68 प्रतिशत शेयर्स को बेच देगी। हालांकि, कंपनी ने यह जरूर कहा है कि वह भविष्य में देश में फिर से वापसी कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 18, 2022 11:27 ist
    info icon
    published onMay 18, 2022 11:21 IST
    last updated onMay 18, 2022 11:27 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Moscow plant

    रेनो ने रूस में अपने ऑपरेशंस बंद कर दिए है। साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वह सरकार को रेनो रशिया और एव्टोवाज़ (रशियन ऑटोमोटिव ब्रांड) में अपनी क्रमशः 100 प्रतिशत और लगभग 68 प्रतिशत शेयर्स बेच देगी। हालांकि, कंपनी ने यह जरूर कहा है कि वह भविष्य में देश में फिर से वापसी कर सकती है।

    रेनो ग्रुप के सीईओ लुका दे मियो ने बताया कि ‘हमारे लिए ये निर्णय लेना काफी मुश्किल था और हम हमारे 45,000 कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह से कर्तव्यबद्ध भी है जिनके लिए हम एकबार फिर इस देश में वापसी करेंगे और अपने द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को भी पूरा करेंगे।’

    कंपनी ने यह निर्णय रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते लिया है। 2022 मार्च में फोक्सवैगन, टोयोटा और होंडा सहित कई कार कंपनियों ने युद्ध प्रभावित देश में अपनी गतिविधियों को निलंबित कर दिया था।

    Renault Arkana
    Renault Sandero

    रेनो के रशियन पोर्टफोलियो में सात मॉडल्स अर्काना, कैप्चर, डस्टर, सैंडेरो स्टेपवे, लोगन स्टेपवे, सैंडेरो और लोगन शामिल हैं। इनकी प्राइस 13.5 लाख रुपए और 22.5 लाख रुपए (भारतीय करेंसी के अनुसार) के बीच है।

    Renault Triber, Kwid, and Kiger

    रेनो इंडिया की बात करें तो कंपनी के भारत में फिलहाल तीन मॉडल्स क्विड, ट्राइबर और काइगर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनकी प्राइस 4.5 लाख रुपए से शुरू होकर 10.4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। कंपनी ने डस्टर एसयूवी की बिक्री हाल ही में बंद की है। अनुमान है कि कंपनी भविष्य में डस्टर का न्यू जनरेशन मॉडल उतार सकती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है