• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो की इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    यह डिस्काउंट ऑफर 2017 मॉडल पर ही मान्य है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अप्रैल 06, 2018 17:27 ist
    info icon
    published onApr 06, 2018 17:27 IST
    last updated onApr 06, 2018 17:27 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Duster

    अगर आप रेनो की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। रेनो अपनी बिक्री बढ़ाने और पुराने स्टॉक को निपटाने के लिए डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह ऑफर केवल 2017 मॉडल पर ही मान्य है। यहां जानेंगे किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...

    Renault Kwid

    रेनो क्विड

    रेनो क्विड के मैनुअल और एएमटी वेरिएंट पर 20,000 रूपए का नगद डिस्काउंट और दो साल की अतिरिक्त वारंटी फ्री में दी जा रही है। इस डिस्काउंट ऑफर में 2018 क्विड सुपर हीरो एडिशन को भी शामिल किया गया है, इस पर 15,000 रूपए की छूट रखी गई है। क्विड के मैनुअल वेरिएंट पर इंश्योरेंस राशि को 50 फीसदी तक कम किया गया है, वहीं एएमटी वेरिएंट पर एक रूपए में इंश्योरेंस दिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी 2000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी ले सकते हैं।

    Renault Lodgy Stepway

    रेनो लॉजी

    रेनो लॉजी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। लॉजी पर 1.25 लाख रूपए की नगद छूट और 5,000 रूपए का कॉरपोरेट बोनस दिया जा रहा है। भारी डिस्काउंट की वजह रेनो लॉजी का बेस वेरिएंट मारूति अर्टिगा से काफी सस्ता हो गया है।

    Renault Duster

    रेनो डस्टर

    रेनो डस्टर की लोकप्रिय किसी से छुपी नहीं है, ये वो कार है जिसने रेनो को भारत में अच्छी पहचान दिखाई है। रेनो डस्टर पर कंपनी 40,000 रूपए की नगद छूट, 5,000 रूपए का कॉरपोरेट बोनस और एक रूपए में इंश्योरेंस दे रही है। रेनो डस्टर की कीमत 7.95 लाख लाख रूपए से शुरू होती है जो 12.84 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    Renault Captur

    रेनो कैप्चर

    2017 रेनो कैप्चर पर कंपनी एक लाख रूपए का डिस्काउंट दे रही है। 10 लाख से 14 लाख रूपए के बीच कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है। डिस्काउंट के बाद रेनो कैप्चर का टॉप वेरिएंट हुंडई क्रेटा के एसएक्स प्लस डीज़ल वेरिएंट से करीब 50,000 रूपए सस्ता हो गया है।

    यह भी पढें : पांच लाख रूपए में उपलब्ध हैं ये 6 ऑटोमैटिक कारें

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है