• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर की प्राइस में हुआ इजाफा, 33,000 रुपये तक बढ़े दाम

    रेनो ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर की प्राइस में इज़ाफा किया है। इस कार की कीमत 3000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। इस गाड़ी की शुरूआती प्राइस 5.45 लाख रुपये है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अब 9.75 लाख रुपये हो गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 04, 2021 16:24 ist
    info icon
    published onMay 04, 2021 16:24 IST
    last updated onMay 04, 2021 16:24 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • काइगर की प्राइस में 3000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक का इज़ाफा हुआ है।
    • इसके मिड वेरिएंट आरएक्सएल और आरएक्सटी की प्राइस सबसे ज्यादा बढ़ी है।
    • इसके ड्यूल टोन वेरिएंट्स के लिए अब 17,000 रुपये की बजाए 20,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
    • भारत मे इस एसयूवी कार की प्राइस 5.45 लाख रुपये से 9.75 लाख रुपये के बीच है। यह अब भी सबसे सस्ती सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है।

    रेनो ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर की प्राइस में इज़ाफा किया है। इस कार की कीमत 3000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। इस गाड़ी की शुरूआती प्राइस 5.45 लाख रुपये है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अब 9.75 लाख रुपये हो गई है।

    यहां देखें रेनो काइगर की नई प्राइस लिस्ट:-

    वेरिएंट (नॉन-टर्बो)

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    आरएक्सई

    5.45 लाख रुपये 

    5.45  लाख रुपये 

    -

    आरएक्सई डीटी 

    5.65 लाख रुपये 

    5.65 लाख रुपये 

    -

    आरएक्सएल

    6.14  लाख रुपये 

    6.32 लाख रुपये 

    18,000 रुपये 

    आरएक्सएल डीटी 

    6.31 लाख रुपये 

    6.52  लाख रुपये 

    21,000  रुपये 

    आरएक्सटी 

    6.60 लाख रुपये 

    6.80 लाख रुपये 

    20,000  रुपये 

    आरएक्सएल एएमटी

    6.59  लाख रुपये 

    6.82 लाख रुपये 

    23,000  रुपये 

    आरएक्सटी डीटी  

    6.77  लाख रुपये 

    7 लाख रुपये 

    23,000  रुपये 

    आरएक्सएल एएमटी डीटी 

    6.76 लाख रुपये 

      7.02 लाख रुपये 

    26,000  रुपये 

    आरएक्सटी एएमटी 

    7.05  लाख रुपये 

      7.30 लाख रुपये 

    25,000  रुपये 

    आरएक्सटी एएमटी डीटी  

    7.22  लाख रुपये 

    7.50 लाख रुपये 

    28,000  रुपये 

    आरएक्सजेड 

    7.55  लाख रुपये 

    7.69  लाख रुपये 

    14,000  रुपये 

    आरएक्सजेड डीटी   

    7.72  लाख रुपये 

    7.89 लाख रुपये 

    17,000 रुपये 

    आरएक्सजेड एएमटी  

    8 लाख रुपये 

    8.19 लाख रुपये 

    19,000 रुपये  

    आरएक्सजेड एएमटी डीटी 

    8.17 लाख रुपये 

    8.39 लाख रुपये 

    22,000 रुपये 

    वेरिएंट (टर्बो)

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    अंतर 

    आरएक्सएल 

      7.42 लाख रुपये 

    7.14   लाख रुपये 

    28,000 रुपये 

    आरएक्सएल डीटी  

    7.62  लाख रुपये 

    7.31  लाख रुपये 

    31,000 रुपये

    आरएक्सटी 

    7.90  लाख रुपये 

    7.60  लाख रुपये 

    30,000  रुपये

    आरएक्सटी डीटी 

    8.10  लाख रुपये 

    7.77 लाख रुपये 

    33,000  रुपये

    आरएक्सटी सीवीटी   

    8.60  लाख रुपये 

      8.60 लाख रुपये 

    -

    आरएक्सज़ेड

    8.79 लाख रुपये 

    8.55 लाख रुपये 

    24,000 रुपये 

    आरएक्सटी सीवीटी डीटी

    8.80  लाख रुपये 

    8.77 लाख रुपये 

    3,000  रुपये 

    आरएक्सजेड डीटी 

    8.99  लाख रुपये 

      8.72  लाख रुपये 

    27,000  रुपये 

      आरएक्सजेड सीवीटी   

    9.55 लाख रुपये 

    9.55 लाख रुपये 

    -

    आरएक्सजेड सीवीटी डीटी 

      9.75 लाख रुपये 

    9.72 लाख रुपये 

    3,000  रुपये 

    • काइगर की कीमत में 3000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।  
    • इसके बेस वेरिएंट आरएक्सई की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वेरिएंट की प्राइस अब भी 5.45 लाख रुपये ही है।
    • इस कार के मिड वेरिएंट आरएक्सटी और आरएक्सएल वेरिएंट की प्राइस सबसे ज्यादा बढ़ी है।
    • सिंगल-टोन वेरिएंट के मुकाबले इसके ड्यूल टोन वेरिएंट के लिए अब 17, 000 रुपये की बजाए 20,000 रुपये खर्च करने होंगे।
    • इसके आरएक्सटी टर्बो वेरिएंट की प्राइस में सबसे ज्यादा इज़ाफा हुआ है। 
    • इसके टॉप लाइन आरएक्सज़ेड टर्बो वेरिएंट (मैनुअल और सीवीटी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    काइगर एसयूवी में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (72 पीएस/96 एनएम) और 1.0-लीटर टर्बो (100 पीएस/160 एनएम) दिए गए हैं। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑप्शनल भी मिलता है।

    रेनॉल्ट काइगर अब भी सबसे अफोर्डेबल सब कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूज़र, किया सोनेट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और निसान मैग्नाइट से है।

    यह भी पढ़ें : रेनो काइगर Vs निसान मैग्नाइट : जानिए स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट के मामले में कौनसी कार है ज्यादा बेहतर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sourav yaduvanshi
    May 4, 2021, 12:56:05 PM

    testing data

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है