• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब फॉक्सवैगन की कारों को मेंटेन करना हुआ सस्ता, कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स और सर्विस कॉस्ट में की कटौती

    फॉक्सवैगन की कारें प्रीमियम प्राइस टैग के साथ आती है और इन्हें मेंटेन करना भी काफी महंगा होता है। अब फोक्सवैगन ने सर्विस कॉस्ट और स्पेयर पार्ट्स की कॉस्ट में कटौती की है। कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स के दाम 11 प्रतिशत और पेट्रोल मॉडल के इंजन ऑयल की कीमत करीब 32 प्रतिशत तक कम की है। कंपनी सर्विस पैकेज पर भी 24 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 03, 2021 16:54 ist
    info icon
    published onMay 03, 2021 16:54 IST
    last updated onMay 03, 2021 16:54 IST
    672 Views
    • Write a कमेंट

    Owning A Volkswagen Car Gets More Affordable With Reduced Service Costs

    फॉक्सवैगन की कारें प्रीमियम प्राइस टैग के साथ आती है और इन्हें मेंटेन करना भी काफी महंगा होता है। अब फोक्सवैगन ने सर्विस कॉस्ट और स्पेयर पार्ट्स की कॉस्ट में कटौती की है। कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स के दाम 11 प्रतिशत और पेट्रोल मॉडल के इंजन ऑयल की कीमत करीब 32 प्रतिशत तक कम की है। कंपनी सर्विस पैकेज पर भी 24 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।

    Owning A Volkswagen Car Gets More Affordable With Reduced Service Costs

    इसके अलावा कंपनी असिस्टेंस और मोबाइल सर्विस का भी विस्तार किया है जिससे ग्राहको को कार के हल्के मेंटेनेंस पर डोरस्टेप सेवाएं दी जा सके, साथ ही रोड ट्रिप पर जाने से पहले उनकी गाड़ी का हैल्थ चेकअप भी किया जा सके।

    कंपनी ने फॉक्सवैगन सर्विस कैम नाम से एक नया प्रोग्राम भी शुरू किया है जिससे ग्राहक वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए कार के इंस्पेक्शन की जानकारी पा सकेंगे। इसके अलावा फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर सर्विस कैलकुलेटर विजिट भी लगाया है जिससे ग्राहक अपनी कार नेक्सट सर्विस पर जाने से पहले ही संभावित मेंटेनेंस कॉस्ट का अनुमान लगा सकते हैं। 

    फोक्सवैगन के इस फैसले के बाद पोलो और वेंटो जैसे पॉपुलर मॉडल को मेंटेन करना अब 25 प्रतिशत तक सस्ता हो गया है। कंपनी का कहना है कि अपकमिंग टाइगन के स्पेयर पार्ट्स और सर्विस कॉस्ट पर भी यह फैसला लागू होगा।

    यह भी पढ़ें : 2021 फॉक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट अब जून में होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    madhu kumar
    Jun 27, 2021, 11:41:36 AM

    All my friends sold there VW's. Because of parts, labour and no service in interior and no resale value, bcaz of all the above. Cost high with less features.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है