• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 मारुति विटारा ब्रेजा की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति सुजुकी की चुनिंदा डीलरशिप्स ने नई विटारा ब्रेजा की ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। नई जनरेशन की इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में नया डिज़ाइन लेआउट, अपडेटेड इंजन और कई सारे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। भारत में इस कार को जून के आखिर में लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 31, 2022 10:56 ist
    info icon
    published onMay 31, 2022 10:46 IST
    last updated onMay 31, 2022 10:56 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    maruti vitara brezza 2022

    • 2022 मारुति विटारा ब्रेज़ा की डिज़ाइन पहले से एकदम नई और दमदार होगी।
    • इसका इंटीरियर भी पहले से नया हो सकता है। यह नई बलेनो से इंस्पायर्ड लगता है।
    • अपकमिंग ब्रेजा में इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, कई एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।
    • इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    मारुति सुजुकी की चुनिंदा डीलरशिप्स ने नई विटारा ब्रेजा की ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। नई जनरेशन की इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में नया डिज़ाइन लेआउट, अपडेटेड इंजन और कई सारे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। भारत में इस कार को जून के आखिर में लॉन्च किया जाएगा।

    जारी हुई लेटेस्ट तस्वीरों में ब्रेजा कार को शार्प स्टाइल के साथ देखा गया है। इसके एक्सटीरियर में नए डिज़ाइन का बंपर, मोटी बॉडी क्लैडिंग, ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और रैपअराउंड एलईडी टेललाइटें शामिल होंगी।

    maruti vitara brezza

    अनुमान है कि 2022 विटारा ब्रेजा का इंटीरियर भी एकदम नया होगा और यह नई बलेनो से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसके केबिन में ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है। फीचर्स की बात करें तो नई विटारा ब्रेजा में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 9 इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैडल शिफ्टर्स, कई सारे एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा।

    मारुति की इस सबकॉम्पेक्ट कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन दिया जाएगा जिसे एक्सएल6 और अर्टिगा में भी दिया गया था। यह इंजन 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें नया 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (ऑप्शनल) दिया जाएगा जो मौजूदा 4-स्पीड गियरबॉक्स को रिप्लेस करेगा।

    भारत में नई विटारा ब्रेजा की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जाएगी। वर्तमान में मारुति विटारा ब्रेजा की प्राइस 7.84 लाख रुपए से 11.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और किआ सोनेट से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है