• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई लेक्सस आरएक्स से जापान में उठा पर्दा, क्या भारत आएगी यह कार?

    लेक्सस ने नई आरएक्स एसयूवी से जापान में पर्दा उठा दिया है। इस लग्ज़री क्रॉसओवर कार में एकदम नई व बोल्ड डिज़ाइन थीम दी गई है, साथ ही इसमें नए पावरट्रेन ऑप्शंस भी मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गाड़ी की बिक्री 2022 के अंत में शुरू होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 01, 2022 18:19 ist
    info icon
    published onJun 01, 2022 18:19 IST
    last updated onJun 01, 2022 18:19 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    lexus rx 2023

    • इस लग्ज़री क्रॉसओवर कार के इंटीरियर में स्पोर्टी और शार्प डिज़ाइन थीम दी गई है।
    • इसका केबिन काफी चौड़ा है और इस में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड के साथ बड़ा टचस्क्रीन दिया गया है।
    • नई लेक्सस आरएक्स में लेक्सस सेफ्टी सिस्टम 3.0+ दिया गया है जिसके तहत ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्टम शामिल है।
    • यह गाड़ी चार वेरिएंट्स 500एच, 450एच+, आरएक्स 350एच और आरएक्स350 में उपलब्ध है।
    • इसमें टर्बोचार्ज्ड और नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव, प्लग-इन हाइब्रिड और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • भारत में इस गाड़ी को 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    lexus rx 2023

    2023 लेक्सस आरएक्स की डिज़ाइन काफी आकर्षक है जिसके चलते इसका लुक काफी दमदार व स्पोर्टी लगता है।  फ्रंट पर इसमें लेक्सस की नई स्पाइंडल डिज़ाइन वाली ग्रिल दी गई है जो लुक्स में एकदम यूनीक लगती है। पांचवी जनरेशन की लेक्सस आरएक्स के डिज़ाइन हाइलाइट्स में स्कलप्टेड बोनट, बड़े एयर डैम और स्लोपिंग रूफलाइन भी शामिल है। इसमें दी गई पतली एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स) और बड़े कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स कार की डिज़ाइन को कॉम्प्लीमेंट देते नज़र आते हैं।

    नई लेक्सस आरएक्स को जीए-के प्लेटफार्म के मॉडिफाइड वर्जन पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म पर लेक्सस ईएस और लेक्सस एनएक्स जैसे मॉडल्स भी बेस्ड है। यह क्रॉसओवर कार पहले से 25 मिलीमीटर चौड़ी है, जबकि इसके व्हीलबेस का साइज़ 60 मिलीमीटर ज्यादा है। इस गाड़ी की लंबाई पुराने मॉडल के बराबर है, वहीं इसकी ऊंचाई पहले से 10 मिलीमीटर कम हो गई है।

    lexus rx 2023

    इस गाड़ी का केबिन लेआउट एकदम नया है और यह पहले से ज्यादा क्लासी भी लगता है। इसमें डैशबोर्ड पर ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ डार्क क्रोम इंसर्ट भी दिए गए हैं। 2023 लेक्सस आरएक्स में टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल के साथ बड़ा व चौड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक रूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    नई लेक्सस आरएक्स में हाइलाइट फीचर के तौर पर 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ट्रिपल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड, हीटेड और कूल्ड सीट्स और हेडअप डिस्प्ले दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ 3.0 (एडीएएस) भी मिलता है जिसके तहत प्री-कोलिजन सिस्टम के साथ पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन, इंटरसेक्शन सपोर्ट, कर्व स्पीड मैनेजमेंट के साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और एडवांस ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    lexus rx 2023

    यह गाड़ी चार वेरिएंट्स 500एच, 450एच+, आरएक्स 350एच और आरएक्स 350 में उपलब्ध है। इसके टॉप 500एच वेरिएंट को एफ स्पोर्ट परफॉर्मेंस पैकेज के साथ भी चुना जा सकता है, जबकि बेस आरएक्स350 वेरिएंट केवल टर्बो पेट्रोल इंजन (बिना हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के) के साथ ही उपलब्ध है। यहां देखें इसमें दिए गए इंजन ऑप्शंस:-

    इंजन 

    500एच

    450एच+

    आरएक्स 350एच

    आरएक्स 350

    इंजन 

    2.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    2.5--लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    2.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    हाइब्रिड 

    सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड  

    प्लग-इन-हाइब्रिड 

    सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड 

    -

    ड्राइवट्रेन 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव/फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव/फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    lexus rx 2023

    भारत में नई लेक्सस आरएक्स को 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। चूंकि इसे इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा, ऐसे में इस गाड़ी की प्राइस 1 करोड़ से ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5, वोल्वो एक्ससी90, ऑडी क्यू7 और लैंड रोवर डिस्कवरी से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    लेक्सस आरएक्स 2011-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on लेक्सस आरएक्स 2011-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है