• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये, कब लॉन्च होगी नई होंडा सिटी और क्या होगा खास

    नई होंडा सिटी को 2020 में लॉन्च किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 06, 2019 13:05 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2019 13:05 IST
    last updated onFeb 06, 2019 13:05 IST
    77 Views
    • Write a कमेंट

    2020 Honda City

    होंडा सिटी किसी पहचान की मोहताज नहीं है, इसने कंपनी को बिक्री के अच्छे आंकड़े दिलाएं हैं। अब कंपनी नई जनरेशन की सिटी सेडान लाने वाली है। होंडा हर 5-6 साल में नई जनरेशन की सिटी सेडान लॉन्च करती है। कंपनी ने चौथी जनरेशन की सिटी को 2014 में लॉन्च किया था। पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को 2020 में उतारा जाएगा। क्या उम्मीदें हैं नई होंडा सिटी से, ये जानेंगे यहां...

    Honda City

    लॉन्च

    होंडा ने चौथी जनरेशन की सिटी सेडान को 2013 में दुनिया के सामने पेश किया था और इसे जनवरी 2014 में भारत में लॉन्च किया था। कंपनी यही रणनीति नई सिटी सेडान के साथ भी अपनाएगी। नई सिटी को 2019 के आखिर तक शोकेस किया जाएगा। भारत में इसे 2020 की शुरूआत में या फिर इंडियन ऑटो एक्सपो-2020 में लॉन्च किया जा सकता है।

    डिजायन और फीचर

    2019 Honda Civic

    होंडा सिटी का डिजायन सिविक से प्रेरित है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान भी इस मामले में ज्यादा अलग नहीं होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होंडा ने दसवी जनरेशन की सिविक लॉन्च कर दी है। जल्द ही कंपनी भारत में भी नई सिविक उतारेगी। इसके डिजायन में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे। चर्चाएं हैं कि नई सिटी सेडान का डिजायन नई सिविक से प्रेरित हो सकता है।

    2019 Honda Civic

    मौजूदा सिटी सेडान की बात करें तो इस में कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं, जिन में एलईडी लाइट, सनरूफ, छह एयरबैग, मशीन फिनिश व्हील और लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर शामिल हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सिटी में नई सिविक और सीआर-वी वाले फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में होंडा लैन वॉच और 7.0 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर शामिल हैं।

    Honda Civic

    इंजन और परफॉर्मेंस

    नई होंडा सिटी को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में पेश किया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला इंजन दिया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी बीएस-6 मानकों वाला नया 1.5 लीटर इंजन दे सकती है। नया पेट्रोल इंजन पहले से ज्यादा पावरफुल होगा। चर्चाएं हैं कि इसका माइलेज भी पहले से ज्यादा अच्छा होगा। मौजूदा सिटी की बात करें तो इसके पेट्रोल एमटी का माइलेज 17.4 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल सीवीटी का माइलेज 18.0 किमी प्रति लीटर है।

      1.5 लीटर आई-वीटेक (पुराना) 1.5 लीटर आई-वीटेक डीआई (नया)
    इंजन क्षमता 1497 सीसी 1498 सीसी
    इंजेक्शन एमपीएफआई डायरेक्ट इंजेक्शन
    पावर 119 पीएस 130 पीएस
    टॉर्क 145 एनएम 155 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी/सीवीटी 6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवी जनरेक्शन की सिटी सेडान में होंडा का नया वीटेक टर्बो इंजन भी दिया जा सकता है। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सिविक में दिया गया इंजन हो सकता है। ब्रिटेन में उपलब्ध सिविक में 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 126 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।

    कीमत और मुकाबला

    चौथी जनरेशन की होंडा सिटी की कीमत 9.70 लाख रूपए से 14.05 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सिटी की कीमत 10 लाख रूपए से 15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी सियाज़, हुंडई वरना, टोयोटा यारिस, फॉक्सवेगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से होगा।

    यह भी पढें : फोर्ड लाएगी एंडेवर फेसलिफ्ट, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है