• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन ईवी डार्क: इसके डिजाइन पर इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले टाटा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इस डार्क एडिशन की कीमत 20,000 रुपये ज्यादा रखी है जिसपर ये बेस्ड है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 11, 2024 12:00 ist
    info icon
    published onMar 11, 2024 12:00 IST
    last updated onMar 11, 2024 12:00 IST
    114 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV Dark

    टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट के डार्क एडिशन को हाल ही में लॉन्च किया गया है जिससे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के दौरान पर्दा उठाया गया था। ये डार्क एडिशन अब डीलरशिप पर पहुंचने लग गया है और असल में ये कैसा आता है नजर? देखिए आगे:

    फ्रंट

    Tata Nexon EV Dark front

    फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो यहां बंपर पर सिल्वर फिनिशिंग वाले एलिमेंट्स को ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। यहां तक कि कंपनी ने ग्रिल पैनल पर लगे टाटा के लोगो पर क्रोम 3डी लोगो के बजाए डार्क क्रोम फिनिश के साथ 2डी एलिमेंट दिया है। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह एलईडी हेडलाइट्स के लिए ट्रायएंगुलर हाउसिंग और फॉगलैंप्स एवं फुल एलईडी डीआरएल स्ट्रिप दी गई है। 

    साइड

    Tata Nexon EV Dark side
    #Dark badge on the front fender of the Tata Nexon EV Dark

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां ब्लैक कलर के डोर हैंडल्स,ओआरवीएम हाउसिंग और रूफ रेल्स दी गई है। इसके फ्रंट फेंडर्स पर 'डार्क' का मॉनिकर भी दिया गया है जो कि प्री फेसलिफ्ट मॉडल के डार्क वर्जन में भी मौजूद था। हालांकि फ्रंट डोर के लोअर पोर्शन पर 'ईवी' की बैजिंग को ब्लू की फिनिशिंग ही दी गई है जिससे ये रेगुलर नेक्सन डार्क से अलग नजर आती है। 

    Tata Nexon EV Dark 16-inch alloy wheel

    इसके अलावा नई नेक्सन ईवी डार्क में ड्युअल टोन ब्लैक और ग्रे कलर के 16 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें:फरवरी 2024 में मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई समेत इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार, देखिए पूरी लिस्ट

    रियर

    Tata Nexon EV Dark rear

    नेक्सन ईवी डार्क के रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां स्किड प्लेट को ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है और इसकी बूट लिड पर नेक्सन.ईवी की बैजिंग भी दी गई है। इन बदलावों के अलावा इसमें रेगुलर मॉडल की तरह एलईडी कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई है। 

    केबिन 

    #Dark embossing on the headrests in the Tata Nexon EV Dark

    नेक्सन ईवी डार्क के केबिन में जो एकमात्र सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो है इसमें दी गई ऑल ब्लैक केबिन थीम। इसके अलावा इसमें लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है जिसमें ब्लू एसेंट्स के साथ टाटा का फेमस ट्राय एरो पैटर्न और हेडरेस्ट पर डार्क की एबॉसिंग की गई है। 

    Tata Nexon EV Dark cabin

    नेक्सन ईवी के स्टैंडर्ड टॉप वेरिएंट में दिए गए फीचर्स के अलावा नए डार्क एडिशन में कोई एडिशनल फीचर नहीं दिया गया है और इसमें भी 12.3-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    नेक्सन ईवी पावरट्रेन

    नेक्सन ईवी में दो तरह के बैटरी पैक ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    नेक्सन मीडियम रेंज

    नेक्सन लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक

    30 केडब्ल्यूएच

    40.5 केडब्ल्यूएच

    पावर

    129 पीएस

    144 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    एमआईडीसी साइकिल क्लेम्ड रेंज

    325 किलोमीटर

    465 किलोमीटर

    टाटा ने नेक्सन ईवी के स्मॉल बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स को डार्क ट्रीटमेंट नहीं दिया है। 

    कीमत और मुकाबला

    टाटा नेक्सन ईवी डार्क की कीमत 19.49 लाख रुपये एक्सशोरूम पैन इंडिया रखी गई है। इसके डार्क एडिशन का सीधे तौर पर तो किसी दूसरी इलेक्ट्रिक कार से मुकाबला नहीं है मगर टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला  महिंद्रा एक्सयूवी400 से है। ये एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार के एक अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर भी देखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है