• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई वैगन-आर की टीज़र इमेज आई सामने, 23 जनवरी को होगी लॉन्च

    फोटो में कार के रियर और साइड डिज़ाइन को देखा जा सकता है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On जनवरी 10, 2019 19:30 ist
    info icon
    published onJan 10, 2019 19:30 IST
    last updated onJan 10, 2019 19:30 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुजुकी ने अपनी अपकमिंग थर्ड-जनरेशन वैगन-आर की झलक दिखाई है। इसे 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। । 

    वैगन-आर की इस टीज़र इमेज में ब्लू कलर की वैगन-आर को दिखाया गया है। फोटो में इसकी नई टेल लैंप डिज़ाइन को साफ़ देखा जा सकता है। इसकी डिज़ाइन मौजूदा वैगन-आर से बिलकुल अलग है। नयी वैगन-आर में टेललैंप नंबर प्लेट की ऊंचाई से शुरू होती है,  जो कार की रियर विंडशील्ड को कवर करती हुई इसके टॉप तक जाती है। फोटो में दिखाई गई वैगन-आर में रियर वाइपर और वॉशर भी दिए गए है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जेडएक्सआई वेरिएंट हो सकता है। साथ ही, फ्लोटिंग डिज़ाइन के लिए कार के बी-पिलर और सी-पिलर को काले कलर में रंगा गया है।

    जानकारी के लिए बता दें, नई वैगन-आर को तीन वेरिएंट : एल, वी और जेड में उतारा जाएगा। कद-काठी के मामले में यह मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी। वैगन-आर को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में उतारा जाएगा। इनमे 1.0 लीटर 3-सिलेंडर और 1.2 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन केवल एल और वी वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा, वहीं 1.2 लीटर इंजन वी और जेड वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। 

    कार की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वर्तमान में उपलब्ध वैगन-आर की कीमत 4.15 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 5.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई वैगन-आर की कीमत भी मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। साथ ही मौजूदा मॉडल की तरह नयी वैगन-आर का भी मुकाबला हुंडई सैंट्रोडैटसन गो और टाटा टियागो से होगा।   

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Maruti Suzuki WagonR 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है